संदेश

80 साल की आजादी के बाद भी आरक्षण की मांग क्यों? सिस्टम जवाब दे : राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
सुनील पारखी और एडवोकेट राजेन्द्र मकवाना ने भी सामाजिक न्याय, समान अवसर और प्रतिनिधित्व पर रखे विचार: आयोजक राज सिंह ने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जागरूकता और एकजुटता पर दिया जोर: चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी यदि वंचित वर्गों को समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो व्यवस्था को इसका जवाब देना चाहिए। राजबीर सिंह भारतीय इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा सैक्टर 13 चंडीगढ़ में आरक्षण बचाओ अभियान में एक मिटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश आजाद है, हमारा अपना संविधान है और संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। इसके बावजूद सवाल उठता है कि आखिर ऐसी कौन-सी बाधाएं हैं, जिनके कारण समाज के वंचित वर्गों को आज भी आरक्षण और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ रही है? उन्होंने कहा कि आरक्षण किसी की दया या खैरात नहीं, बल्कि ऐतिहासिक सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित व...

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे सेक्टर-46 के दशहरा महोत्सव के मुख्य अतिथि, 106 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन

चित्र
 नशामुक्त चंडीगढ़ का संदेश, एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद (पुनीत महाजन)  चंडीगढ़, 18 अक्टूबर। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी, सेक्टर-46, चंडीगढ़ की ओर से 20 अक्टूबर को 29वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सेक्टर-46 स्थित सब्जी मंडी के मैदान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान 106 फुट ऊंचे रावण के पुतले सहित मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि महोत्सव में ट्राइसिटी से एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे। रविवार को श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के मुख्य संरक्षक एवं चेयरमैन जतिंदर भाटिया, प्रधान नरिंदर कुमार भाटिया और महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि इस बार रावण के पुतले की घूमती गर्दन और चेहरा, नाभि से निकलने वाली अमृत कुंड की धारा, आंखों से निकलने वाले आग के अंगारे और सोने की लंका का दहन मुख्य आकर्षण रहेंगे। नशामुक्त चंडीगढ़ का दिया जाएगा संदेश चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि ...

चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं

चित्र
 चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया उद्घाटन, इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में रचनात्मकता और आधुनिकता पर रहेगा विशेष फोकस पुनीत महाजन  चंडीगढ़, 18 अक्टूबर 2026। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2, प्लॉट नंबर 169 रामदरबार में नई इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ किया गया। कंपनी का उद्घाटन चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रुहानी सरीन और एंकर ईशा बिनोधा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। अल्फा इवेंट्स के संस्थापक एवं संचालक हरप्रीत सिंह (हैप्पी ), सुपुत्र  सुरिंदर राम ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य व्यक्तिगत आयोजनों, कॉरपोरेट कार्यक्रमों और मनोरंजन से जुड़े आयोजनों के लिए रचनात्मक एवं पेशेवर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाने से लेकर उनके सफल आयोजन तक की जिम्मेदारी संभालेगी। कंपनी की प्रमुख सेवाओं में कॉरपोरेट इवेंट्स, वेडिंग प्लानिंग, फैशन शो, कॉन्सर्ट, एटीएल/बीटीएल गतिविधियां, प्रोडक्ट लॉन्च, प्रमोशनल कैंपेन और अन्य विशेष आयोजन...

मतदाता सूची की पारदर्शिता पर उठे सवालों का जवाब दे चुनाव आयोग: राजबीर सिंह भारतीय

चित्र
ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए निर्वाचन आयोग अपनी निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करे:राजबीर सिंह भारतीय  चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया अम्बेडकर महासभा (रजि.), चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता सूचियों की पारदर्शिता और नागरिकों के मताधिकार को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करने और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने से होती है। राजबीर सिंह भारतीय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारत निर्वाचन आयोग से मांग की कि मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट, तथ्यात्मक और पारदर्शी जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि 13.50 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का जो दावा किया जा रहा है, उसकी वास्तविक स्थिति, आधिकारिक आंकड़े और प्रक्रिया देश के सामने रखी जा...

चंडीगढ़ सेक्टर-32 में सेंट ऐनी कॉन्वेंट स्कूल की छुट्टी के समय लगा जाम, आम जनता परेशान; प्रशासन से ठोस समाधान की मांग

चित्र
स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जरूरत, एंबुलेंस और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी होती है परेशानी पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 17 अक्टूबर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐनी कॉन्वेंट स्कूल के सामने आज स्कूल की छुट्टी के समय सड़क पर जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने के समय लगने वाला ट्रैफिक जाम अब लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। सेक्टर-32 का यह इलाका शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां सेंट ऐनी कॉन्वेंट स्कूल के अलावा सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज, मेंटल हॉस्पिटल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का कार्यालय भी आसपास स्थित हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कई अन्य कार्यालय और संस्थान भी हैं। ऐसे में स्कूल की छुट्टी के समय वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिसका...

चंडीगढ़ में CBI की कार्रवाई से 30,000 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती व्यवस्था पर उठे सवाल, HKRN की तर्ज पर केंद्रीकृत सरकारी एजेंसी बनाने की मांग ।

चित्र
पुनीत महाजन चंडीगढ़, 17 अक्टूबर 2026: चंडीगढ़ प्रशासन एवं नगर निगम में आउटसोर्स भर्ती और वेतन भुगतान में कथित करोड़ों रुपये की अनियमितताओं को लेकर CBI की कार्रवाई ने मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, यूटी एवं एमसी चंडीगढ़ ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी केंद्रीकृत सरकारी एजेंसी गठित करने की मांग की है, ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में पारदर्शिता, समय पर वेतन भुगतान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मोर्चा के कन्वीनरों गोपाल दत्त जोशी, सुरमुख सिंह, सुखबीर सिंह, रंजीत हंस एवं विपिन शेर सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि निजी ठेकेदारों के माध्यम से भर्ती होने के कारण कर्मचारियों को वेतन में कटौती, भुगतान में देरी तथा EPF/ESI संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  उन्होंने मांग की कि ठेकेदारों की मध्यस्थता समाप्त कर कर्मचारियों को सरकारी व्यवस्था के तहत DC रेट पर नियोजित किया जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मोर्चा ने प्रशासन से तत्काल ठोस निर्णय लेने की अपील करत...

चंडीगढ़ मानसिक स्वास्थ्य संस्थान-32 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 मनाया, मानसिक रोगियों की शिक्षा और पुनर्वास के लिए ‘एस्पायर’ कार्यक्रम शुरू

चित्र
मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर रहेगा जोर पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 17 अक्टूबर। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक बीमारियों से जुड़े सामाजिक भेदभाव को दूर करने तथा मानसिक रोगियों और उनके देखभालकर्ताओं की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (एमएचआई), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 मनाया गया। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान ने एनजीओ परिवर्तन के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मानसिक बीमारी से जूझ रहे व्यक्तियों, उनके देखभालकर्ताओं, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के अतिरिक्त निदेशक एवं एनजीओ परिवर्तन के अध्यक्ष डॉ. अजीत सिडाना के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, हाफवे होम और एनजीओ परिवर्तन की ओर से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्ह...