मनीमाजरा की वर्षों पुरानी समस्याएं समाधान शिविर में प्रमुखता से उठीं : राजबीर सिंह भारतीय
एनओसी के लंबित मामलों पर जवाइंट कमीश्नर मनयुसिपल कॉर्पोरेशन मनीमाजरा का तत्काल कार्रवाई का भरोसा: खेल मैदान के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश तथा पानी, बिजली बिल, सड़क, सरकारी कॉलेज और ओपन एयर थियेटर की मांगों पर प्रशासक ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश: मनीमाजरा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिए चलाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में शुक्रवार को मनीमाजरा में चौथे समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिवालिक गार्डन के निकट कम्युनिटी सेंटर में आयोजित शिविर में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।शिविर में महापौर सौरभजोशी, मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक प्रताप सिंह, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, बलबीर सिंह राज, व अधिकारी अन्य मौजूद रहे। शिविर में मनीमाजरा के निवासियों की ओर से कुल 83 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें नागरिक सुविधाओं, सफाई व्यवस्...