संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंधविश्वास और कथित अवैध धर्मांतरण के खिलाफ पंजाब बचाओ मोर्चा का चंडीगढ़ में विशाल प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकाला

चित्र
चंडीगढ़ | सेक्टर-17 पंजाब बचाओ मोर्चा (PBM) द्वारा अपने अध्यक्ष तेजस्वी मिन्हास के नेतृत्व में शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में अंधविश्वास, कथित धोखाधड़ीपूर्ण धार्मिक गतिविधियों और पंजाब में अवैध धर्मांतरण के आरोपों के विरोध में एक विशाल जन-प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य उन तथाकथित “स्वयंभू बाबाओं” और “चमत्कारी पास्टरों” के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाना बताया गया, जिन पर झूठे चमत्कारों, भ्रामक प्रचार और भय के माध्यम से व्यक्तिगत व आर्थिक लाभ उठाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अंकुर नरूला सहित कुछ नामों का उल्लेख करते हुए उनकी गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों, किसान संगठनों, छात्र संगठनों, बार एसोसिएशन तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रलोभन, दबाव, धोखाधड़ी और गलत प्रस्तुति के माध्यम से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं, जो एक सीमावर्ती राज्य पंजाब के सामाजिक संतुलन और जनसांख्यिकीय ढांचे के लिए गंभीर चुनौत...

667 पेटी अंग्रेजी शराब तस्करी के मामले में जोधपुर का सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर,,, वर्ष 2022 में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी चंडीगढ़ मार्का शराब, 2 आरोपी पहले से गिरफ्तार

चित्र
पंचकूला/ 30 जनवरी :- पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2022 में  भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी जिसमें पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े एक और सप्लायर को अब गिरफ्तार किया गया है। यह इस मामले मे तीसरी गिरफ्तारी है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह चंडीगढ़ से शराब खरीदकर अवैध रूप से राजस्थान में सप्लाई करता था। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्टूबर 2022 को पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंचकूला-जीरकपुर बॉर्डर, सैक्टर-20 पंचकूला के पास एक बड़े ट्रक में अवैध शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम मौके पर पहुंची, जहां ट्रक लावारिस हालत में खड़ा मिला। ट्रक की तलाशी लेने पर पीओपी के कट्टों में भरी हुई अलग-अलग अंग्रेजी ब्रांड की कुल 667 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब की पेटियों पर “सेल इन चंडीगढ़” की मोहर लगी हुई थी। इस संबंध में थाना सैक्टर-20 पंचकूला में हरियाणा आबकारी संशोधन अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रा...

पिंजौर में कोठी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 शातिर चोर 48 घंटे में गिरफ्तार,,,,,,लेपटॉप, कैश व घरेलु सामान बरामद कर तीनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेजा

चित्र
पंचकुला से राजन राय की रिपोर्ट  पंचकूला/ 29 जनवरी:- पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टॉफ की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते पिंजौर क्षेत्र में स्थित कोठी से हुई चोरी की वारदात को मात्र 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, घरेलू गैस सिलेंडर और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त की गई नकदी भी बरामद की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 26 जनवरी को पंचकूला निवासी एक शिकायतकर्ता ने मढ़ावाला चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गांव खोखरा स्थित एक कोठी में फर्म है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 22 जनवरी को किसी कार्य से कोठी को ताला लगाकर बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर कोठी से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पिंजौर थाना में चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते...

गोशाला कांड: आप का हमला ठंड का झूठा बहाना, 17 करोड़ की लूट! नई जांच या लीपापोती?

चित्र
चंडीगढ़, 30 जनवरी: रायपुरकलां गोशाला में 60 से अधिक गोवंश की मौत पर आई आईसीएफएसएल व टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट से आम आदमी पार्टी (आप) नाराज। पार्टी ने 17 करोड़ के बजट के दुरुपयोग को छिपाने का आरोप लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की है। विपक्ष के नेता व आप पार्षद जसविंदर कौर ने रिपोर्ट के ठंड को एकमात्र कारण बताने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अगर मौत का कारण ठंड थी, तो यह सिर्फ एक गोशाला में ही क्यों हुई? चंडीगढ़ में कई गोशालाएं हैं, खुले में आवारा गायें भी ठंड में थीं फिर अन्य जगहों पर मौतें क्यों नहीं?” मोहाली व पंचकूला में वैसी ही ठंड के बावजूद सामूहिक मौत न होने का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा, “यह हादसा सिर्फ रायपुरकलां तक सीमित क्यों रहा? प्रशासन जवाब दे।” राज्य मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने उनका समर्थन करते हुए कहा, “हम इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं। सिर्फ ठंड बताकर प्रशासन जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। मामले की दोबारा निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच जरूरी है।” उन्होंने गोशाला प्रबंधन की विफलता, नगर निगम की लापरवाही व बजट दुरुपयोग का आरोप लगाया चारा की कमी, गंदगी व ठंड स...

वोटिंग के बीच हाउस छोड़कर चले गए सांसद, यह नेतृत्व नहीं बल्कि गैर-जिम्मेदारी: संजीव राणा

चित्र
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने मेयर चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी द्वारा सदन छोड़ने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह व्यवहार नेतृत्व नहीं बल्कि जिम्मेदारी से भागने का उदाहरण है। संजीव राणा ने कहा कि सांसद का हाउस छोड़कर चला जाना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि यह उनकी राजनीति की पुरानी कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पहले लुधियाना, फिर आनंदपुर साहिब और अब चंडीगढ़ — हर जगह सांसद ने जिम्मेदारी निभाने की बजाय रास्ता बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान जब मतदान की प्रक्रिया चल रही थी, उस समय सांसद का बीच में ही हाउस छोड़कर चला जाना यह स्पष्ट करता है कि उनके लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अधिक निजी स्वार्थ प्राथमिकता में है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में नेता वही होता है जो कठिन समय में डटा रहे। जो व्यक्ति वोटिंग जैसी गंभीर और संवैधानिक प्रक्रिया के बीच हाउस छोड़ दे, उससे जनता भविष्य में किसी भी जिम्मेदारी की उम्मीद ...

पंजाब की विरासत को जीवंत श्रद्धांजलि: बोडल गांव में डॉ. एम.एस. रंधावा स्मारक संग्रहालय की स्थापना,,,सतिंदर सरताज सहित रंधावा परिवार पहुँचा पुश्तैनी घर

चित्र
चंडीगढ़/होशियारपुर | 30 जनवरी 2026 पंजाब के महान बौद्धिक, प्रशासक और सांस्कृतिक चिंतक डॉ. एम. एस. रंधावा की असाधारण विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। उनके पैतृक गांव बोडल में स्थित उनके एंसेसट्रल घर को एक जीवंत स्मारक संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दूरदर्शी पहल की परिकल्पना और अगुवाई प्रख्यात विद्वान व कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को पंजाब की बौद्धिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत से दोबारा जोड़ना है। डॉ. रंधावा के परिवार ने उदारतापूर्वक उनके पैतृक घर को इस उद्देश्य के लिए समर्पित करने की सहमति दी है। डॉ. सतिंदर सरताज लंबे समय से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि पंजाब के उन महान चिंतकों और विचारकों को सम्मान मिलना चाहिए, जिन्होंने आधुनिक सांस्कृतिक सोच की नींव रखी, लेकिन जिन्हें अपेक्षित पहचान नहीं मिल सकी। डॉ. रंधावा के कला, संस्कृति, कृषि, प्रशासन और पंजाबी अस्मिता के निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्होंने इस घर को संग्रहालय और ज्ञान केंद्...

“कांग्रेस ने आज फिर भाजपा का खुला और पुरज़ोर साथ दिया है।चंडीगढ़ की जनता इस राजनीतिक धोखे का ज़रूर करारा जवाब देगी और इस बार आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत से चुनेगी,” — जरनैल सिंह, इंचार्ज, आप चंडीगढ़

चित्र
चंडीगढ़, 29 जनवरी: आम आदमी पार्टी के कार्यालय सेक्टर-39, चंडीगढ़ में पार्टी के इंचार्ज जरनैल सिंह एवं अध्यक्ष सनी सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में एक बार फिर मेयर चुनाव हुए और भाजपा ने साज़िश रचकर कांग्रेस के खुले समर्थन से अपना मेयर बनवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का इतना लालच है कि वह सत्ता बनाए रखने के लिए तथाकथित विरोधी दलों से भी हाथ मिलाने से नहीं हिचकती। देश भर के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की अम्बरनाथ कॉरपोरेशन में भी भाजपा और कांग्रेस ने खुला गठजोड़ कर शिवसेना को हराया था। चंडीगढ़ वासियों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि 2021 के चुनावों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन भाजपा ने बार-बार साज़िशें रचकर जनता के जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कांग्रेस पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी भाजपा को समर्थन की ज़रूरत पड़ती है, कांग्रेस खुलकर उसके साथ खड़ी हो जाती है। ...

*मेयर चुनाव में भाजपा का क्लीन स्वीप, जनता के विश्वास की ऐतिहासिक जीत*

चित्र
चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तीनों प्रमुख पदों पर विजय हासिल की है। मेयर पद पर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जसमनप्रीत सिंह तथा डिप्टी मेयर पद पर सुमन शर्मा की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चंडीगढ़ की जनता ने भाजपा के विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मॉडल पर एक बार फिर अपना अटूट भरोसा जताया है। इस ऐतिहासिक विजय के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, जो इस पूरे मेयर चुनाव के प्रभारी रहे, ने प्रदेश कार्यालय सेक्टर 33 कमलम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के उज्ज्वल भविष्य, विकास और जनहित के लिए जनता की स्पष्ट मुहर है। विनोद तावड़े ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की पिछली मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपने कार्यकाल के दौरान पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट कार्य किए। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ चंडीगढ़ के विकास...

*सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश: 130वें मन की बात का चंडीगढ़ में बूथ-स्तरीय आयोजन*

चित्र
चंडीगढ़, 25 जनवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 130वें “मन की बात” कार्यक्रम का आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के सभी बूथों पर एक साथ भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की राजनीति का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। चंडीगढ़ प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर 35 के बूथ नंबर 286 पर बूथ अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जनभागीदारी का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, मीडिया एवं जिला प्रभारी रवि रावत, जिला उपाध्यक्ष अनीता जोशी, महामंत्री विजय बाली, रंजोद जमवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 130वें “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सत्ता प्राप्ति की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र ...

*मेयर हरप्रीत कौर बबला ने एक वर्ष के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियां रखीं सामने*

चित्र
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा कमलम पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान नगर निगम में किए गए कार्यों, सुधारों और उपलब्धियों को विस्तार से पत्रकारों के समक्ष रखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के साथ मेयर हरप्रीत कौर बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपने संबोधन में कहा कि 30 जनवरी 2025 को कार्यभार संभालते समय नगर निगम की वित्तीय स्थिति अत्यंत दयनीय थी और कर्मचारियों के वेतन भुगतान तक में कठिनाइयां आ रही थीं। उन्होंने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए प्रशासन, नगर निगम अधिकारियों और भाजपा संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए। नगर निगम में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्त एवं अनुबंध समिति (F&CC) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। फरवरी 202...

“मेयर पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस बताए— चंडीगढ़ की बेटी के अपहरण पर उसकी चुप्पी क्यों?”

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के स्टेट महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस पार्टी से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि मेयर पर बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को चंडीगढ़ की जनता को कई गंभीर सवालों के जवाब देने चाहिए। संजीव राणा ने कहा कि जिस चंडीगढ़ की बेटी को रात के अंधेरे में जबरन पंजाब पुलिस के हाथों उठाया गया, उस समय कांग्रेस पार्टी पूरी तरह खामोश क्यों रही? न तो कांग्रेस के किसी सांसद ने इस घटना का विरोध किया और न ही किसी वरिष्ठ नेता ने इसे गलत ठहराने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी का यह दोहरा चरित्र अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। सत्ता और स्वार्थ के चलते कांग्रेस पार्टी ने चंडीगढ़ की अस्मिता और बेटी के सम्मान से समझौता कर लिया। संजीव राणा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी आज आम आदमी पार्टी के दबाव में पूरी तरह झुकी हुई है। यही कारण है कि इतने संवेदनशील और गंभीर मामले पर भी कांग्रेस ने चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की जनता, महिलाओं के सम्मान और शहर की गरिमा की र...

*प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के अनुरूप व्यापारियों को सशक्त बनाने वाला हो आगामी केंद्रीय बजट : कैट*

चित्र
आगामी केंद्रीय बजट को ध्यान में रखते हुए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देशभर के व्यापारिक समुदाय की ओर से व्यापक एवं दूरदर्शी सुझाव प्रेषित किए हैं। *कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल एवं कैट चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, पारदर्शी और आत्मनिर्भर भारत के विज़न के अनुरूप कैट ने ऐसे सुझाव दिए हैं, जो व्यापार को सम्मान, सरलता, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करते हैं। हरीश गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस, वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश के व्यापारिक वातावरण को नई दिशा दी है। अब आवश्यकता है कि आगामी बजट में इन पहलों को और मजबूत किया जाए। कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के सलाहकार प्रेम कौशिक , ने बताया कि कैट द्वारा दिए गए प्रमुख सुझावों में *ट्रस्ट आधारित व्यापार व्यवस्था* के अंतर्गत छोटे व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो कंप्लायंस सिस्टम ...

भाजपा पार्षद सुमन की भाभी की गिरफ्तारी पर अरुण सूद ने अपनाये सख्त तेवर ,कहा अहलूवालिया के खिलाफ दर्ज करे मामला और गिरफ्तार करे चंडीगढ़ पुलिस | आप पार्टी और वरिष्ठ नेता देश- प्रदेश में अपनी खिसकती राजनीति को बचाने में पार्षदों के रिश्तेदारों,महिलाओं और बहनो को पंजाब पुलिस से अवैध रूप से उठवाने में लगे : अरुण सूद

चित्र
चंडीगढ़ 11 जनवरी 2026 :  आज जल्दी सुबह आनन फानन में पंजाब पुलिस द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 4 की भाजपा पार्षद सुमन की भाभी को जबरन चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके मोहाली में ले जाने की घटी घटना पर  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मेयर अरुण सूद ने अपनी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को बिना कोई सूचना दिए और  बिना बताये पार्षद की भाभी को घर से उठा कर गिरफ्तार किया और बाद में मोहाली थाने में लेकर गए ये कानूनी तौर पर सरासर गलत है |  पंजाब पुलिस ने ये अवैध कार्यवाही  आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारों पर की और इसकी जितनी भी निंदा की जाये उतनी कम है | दरअसल नगर निगम में इस बार भी आम आदमी पार्टी को अभी से चंडीगढ़ के महापौर , वरिष्ठ महापौर और उप महापौर चुनाव में अपनी हार दिखाई पड़ रही है | इसीलिए अब वो हर प्रकार से दबाब बना कर हथकंडे अपने रहे  हैं और भाजपा के पार्षदों को धमकाने और उनके रिश्तेदारों विशेषकर महिलाओं को गिरफ्तार करके उन्हें बेवजह प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं | आम आदमी पार...

*महिला सम्मान और लोकतंत्र दोनों का चीरहरण: आम आदमी पार्टी सरकार की तानाशाही उजागर*

चित्र
आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक बार फिर अपनी घटिया सोच, लोकतंत्र विरोधी मानसिकता और सत्ता के दुरुपयोग का घिनौना उदाहरण प्रस्तुत किया है। पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करते हुए मनीमाजरा वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन के पारिवारिक सदस्य, उनकी जेठानी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि यह भी उजागर करती है कि आम आदमी पार्टी की सरकार राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित होकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम कर रही है। इस तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा पंजाब मुख्यमंत्री निवास के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बबला, भरत कुमार, इंदिरा सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी एवं संजीव राणा, मेयर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला, मीडिया प्रभारी रवि रावत सहित सभी जिलों के अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में इस कुकृत्...

हाउसिंग बोर्ड के निवासियों हेतु नीड बेस चेंज पालिसी के ड्राफ्ट का अरुण सूद ने किया स्वागत , गठित समिति में जनता के प्रतिनिधित्व और नए बिंदुओं को जोड़ने की वकालत की |

चित्र
11 जनवरी  चंडीगढ़ :  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर अरुण सूद ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को राहत प्रदान करने के लिए उनके मकानों में " नीड बेस चेंज " को लेकर बनायीं जा रही पालिसी के ड्राफ्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य को गतिमान देने और इसके लिए वे पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद का विशेष आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने सकरात्मक कदम उठाते हुए इसके लिए 11 सदस्यीय समिति का भी गठन किया | साथ ही उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इस पालिसी को बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गए थे |  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण  सूद ने कहा कि उनके कार्यकाल में हाउसिंग बोर्ड की विभिन्न एसोसिएशन ने नीड बेस चेंज की बात को रखा तो उन्होंने इस के लिए एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडलों को साथ मिलकर इसके ड्राफ्ट को भी तैयार किया और उस ड्राफ्ट को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ...