हाउसिंग बोर्ड के निवासियों हेतु नीड बेस चेंज पालिसी के ड्राफ्ट का अरुण सूद ने किया स्वागत , गठित समिति में जनता के प्रतिनिधित्व और नए बिंदुओं को जोड़ने की वकालत की |




11 जनवरी 
चंडीगढ़ : 

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर अरुण सूद ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को राहत प्रदान करने के लिए उनके मकानों में " नीड बेस चेंज " को लेकर बनायीं जा रही पालिसी के ड्राफ्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य को गतिमान देने और इसके लिए वे पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद का विशेष आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने सकरात्मक कदम उठाते हुए इसके लिए 11 सदस्यीय समिति का भी गठन किया | साथ ही उन्होंने तत्कालीन राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इस पालिसी को बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गए थे | 
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण  सूद ने कहा कि उनके कार्यकाल में हाउसिंग बोर्ड की विभिन्न एसोसिएशन ने नीड बेस चेंज की बात को रखा तो उन्होंने इस के लिए एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडलों को साथ मिलकर इसके ड्राफ्ट को भी तैयार किया और उस ड्राफ्ट को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों  के साथ साथ गृह मंत्रालय तक लगातार सम्पर्क साधा और पालिसी में शामिल किये जाने वाले बिंदुओं के ड्राफ्ट को लेकर कई बैठकें भी की और उन पर गहन मंथन भी किया | अब चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से लोगों के हितों को ध्यान में रख कर इसके लिए जो सार्थक कदम उठाये जा रहे हैं वो आने वाले समय में 62 हजार हाउसिंग बोर्ड के घरों में रहने वाले लोगों के लिए राहत प्रदान करने वाले होंगे | 
अरुण  सूद ने इसके साथ साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद को परामर्श प्रदान करते हुए कहा कि बहुत से ऐसे प्रमुख बिंदु हैं जोकि पिछली पालिसी के ड्राफ्ट में तो शामिल थे परन्तु इस बार की ड्राफ्ट की जा रही पालिसी में छूट गए हैं | उनको भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए ताकि हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को और अधिक राहत प्रदान की जा सके | उन्होंने प्रशासन द्वारा गठित की गयी समिति पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा इस पालिसी को ड्राफ्ट करने के लिए जो 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया इसमें अगर जनता के प्रतिनिधित्व और अनुभवी प्रबुद्ध नागरिकों को भी इसका सदस्य बनाना चाहिए ताकि ड्राफ्ट को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके  | ऐसे लोगों को कमेटी में शामिल करने से और अधिक प्रभावी ड्राफ्ट पालिसी तैयार होगी और  उनके अनुभवों से ये पालिसी एक मील का  पत्थर साबित होगी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान