*सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश: 130वें मन की बात का चंडीगढ़ में बूथ-स्तरीय आयोजन*
चंडीगढ़, 25 जनवरी 2026:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 130वें “मन की बात” कार्यक्रम का आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के सभी बूथों पर एक साथ भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की राजनीति का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। चंडीगढ़ प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर 35 के बूथ नंबर 286 पर बूथ अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जनभागीदारी का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, मीडिया एवं जिला प्रभारी रवि रावत, जिला उपाध्यक्ष अनीता जोशी, महामंत्री विजय बाली, रंजोद जमवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 130वें “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सत्ता प्राप्ति की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा की राजनीति है। जहां विपक्ष केवल बयानबाज़ी और नकारात्मकता में उलझा है, वहीं प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया में हो रहे जमीनी और प्रेरणादायक कार्यों को देशवासियों के सामने रखा।
प्रधानमंत्री ने मलेशिया की एशिया हेरिटेज सोसायटी का उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने चंदन की गाँव में महिलाओं द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन का विशेष रूप से उल्लेख किया, जहाँ स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ सामूहिक प्रयास से जरूरतमंदों को नियमित भोजन उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने इसे नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण बताया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में पिछले चार दशकों से बच्चों और बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा में लगे सेवा कार्यों की भी सराहना की और कहा कि असली समाज निर्माण निरंतर सेवा और समर्पण से होता है।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने, उत्कृष्टता को जीवन का लक्ष्य बनाने और “Zero Defect – Zero Effect” के मंत्र के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर बूथ अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें