चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा कांग्रेस भवन में दिवंगत नेता राजीव गांधी की 78वी जयंती मनाई गई
चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज कांग्रेस भवन सेक्टर 35 में एक श्रद्धा से ओतप्रोत एक भावपूर्ण समारोह में अपने दिवंगत नेता राजीव गांधी की 78वीं जयंती मनाई, जहाँ देश की एकता और अखंडता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया. इस अवसर पर देश के प्रधान मंत्री के रूप में देश के विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं के उत्थान को बढ़ावा देने में, देश में उपभोक्ता आन्दोलन खड़ा करने में, भ्रष्टाचार दूर करने के लिए असरदार कानूनों को लाने में उनके अभूतपूर्व योगदान का उल्लेख किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चण्डीगढ़ काग्रेंस के अध्यक्ष एचएस लकी ने कहा कि राजीव गांधी एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए देश को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए. स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने के उनके सपने और दृड़ संकल्प के कारण ही नगरपालिका और पंचायती ऐक्ट में महिला आरक्षण को सुनिश्चित किया जा सका. जो न केवल भारत में ब्लकि विश्व भर में एक अनूठा एवं आन्दोलनकारी कदम था. उन्होंने युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित की ...