महा पंचायत पंजाब SCBC मोर्चा, मोहाली ने मनाया पत्रकार शनाया अहम का जन्मदिन ,,,,“सालों से परिवार की कमी मोर्चे ने पूरी की” – शनाया अहम


मोहाली/ज़िरकपुर में SCBC मोर्चा द्वारा पत्रकार शनाया ahem का जन्मदिन सादगी, सम्मान और आपसी सहयोग के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्र होकर केक काटा और शनाया अहम को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान शनाया अहम ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “सालों से जो परिवार की कमी महसूस होती थी, उसे आज SCBC मोर्चा ने पूरा कर दिया है। मैं सभी सदस्यों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना सम्मान दिया।”
इस मौके पर SCBC मोर्चा के प्रधान बलविंदर कुम्बड़ा, करम सिंह कुर्डी, करमजीत, मनदीप, शिक्षा शर्मा, प्रिंसिपल बनवारी लाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शनाया अहम को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि शनाया अहम एक सक्रिय और निडर पत्रकार हैं, जो समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती हैं। उनके कार्यों को सराहते हुए मोर्चा द्वारा यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया और कहा कि SCBC मोर्चा समाज के हित में लगातार कार्य करता रहेगा।
अंत में शनाया अहम ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद करते हुए इस आयोजन को यादगार बताया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान