श्री रामायण ज्ञान प्रतियोगिता में 51 छात्र छात्राओं ने भाग लिया
डेराबस्सी में सबसे पुरानी पाठशाला डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आज श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर नंबर 812 डेराबस्सी के द्वारा विद्यार्थियों में सनातन संस्कृति एवं धर्म ज्ञान की वृद्धि के उद्देश्य से करवाई जा रही प्रतियोगिताओं की कड़ी में आज कक्षा 9 एवं 11वीं के 51छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया ! कमेटी के प्रधान रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक का लगभग 6000 स्कूली विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के कारण सम्मानित किया जा चुका है !
आज की परीक्षा में स्कूल प्रबंधक श्रीमान प्रीतम दास जी की प्रेरणा से 5 की संख्या में विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया उपरांत सभी प्रतिभागियों को श्री राम लीला कमेटी 812 की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किए! प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थि संजय कुमार कक्षा बारहवीं को ₹2100 दूसरा स्थान विनोद कुमार कक्षा सातवीं को ₹1100 एवं तृतीय स्थान हर्षित जोशी कक्षा दसवींको ₹500 नगद पुरस्कार भी दिया गया ! इस परीक्षा में सहयोग देने के लिए उपेश बंसल, संजीव थमन, दिनेश वैष्णव, योगेश अत्री, सतपाल अत्री, बलबीर मग्गू , एके त्यागी, पवन धीमान पम्मा, किशन लाल उपनेजा के इलावा, सहयोगी संस्था भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा डेरा बस्सी, स्कूल प्रबंधन की तरफ से अध्यापिका ममता, समिता आहूजा और महेश शर्मा ने सहयोग दिया !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें