स्वदेशी स्वावलंबन अभियान की शुरुआत CAIT और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा की गई


दिनांक: 16 नवंबर 2025
स्थान: ज़िरकपुर (पंजाब)

 

आज 16 नवंबर 2025 को ज़िरकपुर में स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के तहत एक विशाल बाइक–कार–रैली का सफल आयोजन किया गया,  यह रैली कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग जी और स्वदेशी जागरण मंच के संगठन मंत्री श्री विनय कुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम CAIT और स्वदेशी जागरण मंच, दोनों मंचों द्वारा साझा रूप से आयोजित किया गया था। 

 अरुण सूद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मेयर चंडीगढ़ ने रैली को झंडी दिखा कर के रवाना किया और प्रधानमंत्री मंत्री द्वारा स्वदेशी आहवान पर कैट द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की ओर भविष्य में उनके द्वारा इस तरह के कार्यों के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही,

कार्यक्रम में स्वदेशी आंदोलन को मज़बूती देने और देश में आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
• भीम सेन जी, जनरल सेक्रेटरी, CAIT
• सतीश गर्ग जी, कार्यकारिणी सदस्य, CAIT
• विनय कुमार, संगठन मंत्री, स्वदेशी जागरण मंच (पंजाब, हिमाचल, जम्मू–कश्मीर)
• राजेश गोयल जी, उत्तर क्षेत्रीय संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच
• अमित कुमार, मोहित , मयंक , अनमोल , अनिल अंग्रिष  – स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधि

कार्यक्रम की शुरुआत ज़ोरदार जोश और उत्साह के साथ हुई। रैली ज़िरकपुर पटियाला रोड से आरंभ होकर VIP रोड, फिर अंबाला रोड होते हुए पुनः पटियाला रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में रैली ने स्थानीय नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने ज़ोरदार नारे लगाए—
“स्वदेशी बचाओ – विदेशी हटाओ”
“स्वदेशी अपनाएं – आत्मनिर्भर भारत बनाएं”

रैली के माध्यम से लोगों को भारतीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर हरीश गर्ग जी और विनय कुमार जी ने कहा कि भारत की आर्थिक मज़बूती, छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा और युवाओं को स्वदेशी की ओर प्रेरित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। दोनों संगठनों ने बताया कि यह आंदोलन पूरे देश में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और समाज के सभी वर्गों से उत्साहजनक सहयोग मिल रहा है।

आज की रैली ने ज़िरकपुर में स्वदेशी संदेश को नई ऊर्जा दी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मज़बूत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान