दीपक जुनेजा बने अरोड़ा महासभा पंजाब के जिला मोहाली के प्रधान — ज़ीरकपुर में भाजपा नेता संजीव खन्ना ने किया ससम्मान स्वागत
अरोड़ा महासभा पंजाब की जिला मोहाली इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जुनेजा को जिला मोहाली का प्रधान नियुक्त किए जाने के बाद जब वे ज़ीरकपुर पहुंचे तो भाजपा नेता संजीव खन्ना ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर ससम्मान स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख सदस्य सुधीर कांटीवाल और विशाल शर्मा भी मौजूद रहे।
दीपक जुनेजा ने इस अवसर पर भरोसा दिलाया कि अरोड़ा-खत्री समाज भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर आगामी समय में पार्टी के पक्ष में डटकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जिला मोहाली विशेषकर हल्का डेराबस्सी में रोड वंश के लोग भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव खन्ना की अगुवाई में पूरी तरह एकजुट होकर कार्य करेंगे।
दीपक जुनेजा ने यह भी घोषणा की कि वे समाज के भीतर जागरूकता अभियान चलाकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएंगे, ताकि लोगों को केंद्र सरकार की विकासपरक सोच से जोड़कर मजबूत जनाधार तैयार किया जा सके।
इस मौके पर भाजपा नेता संजीव खन्ना ने भी दीपक जुनेजा को बधाई देते हुए कहा कि अरोड़ा महासभा का सामाजिक योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहा है और अब जब दीपक जुनेजा जैसे ऊर्जावान व्यक्ति को इसकी ज़िम्मेदारी मिली है, तो समाज और पार्टी दोनों को मजबूती मिलेगी।आज राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। साफ है कि अरोड़ा-खत्री समाज अब भाजपा के साथ अपनी नजदीकियां और मजबूती से बढ़ा रहा है, जिसका असर आने वाले चुनावी समीकरणों पर भी स्पष्ट रूप से दिख सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें