पंजाब सरकार केंद्रीय योजनाओं का लाभ मोहिया करवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कर रही है गिरफ्तार: संजीव खन्ना

ज़ीरकपुर, 21 अगस्त
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, आभा कार्ड, ई-श्रम कार्ड और वोटर कार्ड देश भर में करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने में सहायक रहे हैं। हालाँकि, पंजाब सरकार इन योजनाओं की सफलता से नाखुश प्रतीत होती और इन योजनाओं का सक्रिय रूप से कैंप लगा प्रचार और लाभ दिलवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को पंजाब पुलिस का सहारा ले गिरफ्तार करने का सहारा ले रही है। जिक्रयोग है कि आज डेराबस्सी विधानसभा के नेता व प्रदेश सचिव संजीव खन्ना को पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद भाजपा नेता संजीव खन्ना ने एक बयान में यह खुलासा किया। संजीव खन्ना के अनुसार, पंजाब सरकार उन भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है जो कैंप लगा इन योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन कार्यकर्ताओं को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया है और अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। संजीव खन्ना ने कहा कि जो काम सरकार का था, वह भाजपा के कार्यकर्ता  कर रहें हैं। कोई डॉटा चोरी नहीं हो रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। डॉटा चोरी तो उस समय हुआ था, जब सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य की 50 लाख महिलाओं के फार्म भरवाए थे। संजीव ने सीएम भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक तरीके से लड़े। बीजेपी से क्यों डर रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से वे लोग को केंद्र सरकार, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के बारे जागरूक कर रहे हैं और उन्हें योजनाओं में रजिस्टर भी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजपुरा रैली के बाद से सरकार बीजेपी से डरी हुई है। क्या आप नहीं चाहते है कि गरीबों को उनका हक मिले। संजीव खन्ना ने कहा कि मई से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कॉमन सर्विस सेंटर (जो भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है) के माध्यम से कैंप लगवाकर लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटे हुए हैं। हमारी भूमिका केवल लोगों को कैंप तक लाने और ले जाने तक सीमित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान