एन. के. शर्मा — एक जनसेवक, एक मार्गदर्शक, एक मजबूत नेतृत्व , डेराबस्सी, जिला मोहाली (पंजाब) —
नरेंद्र कुमार शर्मा, जिन्हें लोग एन. के. शर्मा के नाम से जानते हैं, पंजाब के सबसे सक्रिय, ज़मीनी और संवेदनशील नेताओं में गिने जाते हैं। वे दो बार डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं और इससे पहले ज़ीरकपुर नगर परिषद के अध्यक्ष (MC President) भी रह चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर लीडर होने के बावजूद, उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया, विशेष रूप से जब बात जनता की सेवा और आपदाओं में राहत की हो। राजनीतिक सफर और विकासशील दृष्टिकोण- एन. के. शर्मा का राजनीतिक सफर शून्य से शुरू हुआ, और आज वे एक सफल नेता के साथ-साथ एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बन चुके हैं। उन्होंने ज़ीरकपुर के छोटे से कस्बे को एक विकसित नगर के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। डेराबस्सी से विधायक रहते हुए उन्होंने दर्जनों गाँवों में- पक्की सड़कें स्ट्रीट लाइट्स, सीवरेज सिस्टम जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाईं। उनकी पहल पर सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया गया, अस्पतालों में उपकरण व सुविधाएं जोड़ी गईं,और बिजली-पानी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला गया। कोविड-19 महामारी में ने...