*गुजरात विमान हादसा के मृतकों को दी श्रद्धांजलि* *मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा के नेतृत्व में आयोजित की शोक सभा* *भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र वैष्णव कार्यक्रम में उपस्थित रहे*



गुजरात प्रांत के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए विमान दुर्घटना के कारण जो लोग अपनी जान गवा बैठे, जिनमें भाजपा के पंजाब चंडीगढ़ प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे। उन सब की अचानक दुर्घटना में मृत्यु होने उपरांत आज डेराबस्सी मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अचानक घटित इस दुर्घटना के कारण देश-विदेश के  व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाया है और हजारों परिवार दुख के समंदर में डूब गए । ऐसे समय में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना प्रकट करता है । आज की सभा में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों ने भी मृतकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए !
 इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने मृतकों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिवारों को इस दुखद घटना को सहने के लिए प्रार्थना की  ! इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मेहता, ओबीसी मोर्चा जिला मोहाली के महासचिव दिनेश वैष्णव, उपाध्यक्ष योगेश अत्री, मंडल में पूर्व सचिव सतपाल अत्री, पूर्वांचल के वरिष्ठ नेता एवं अध्यक्ष सुरेश व्यास, स्वर्ण सिंह, अमन पाहवा,माखन सिंह,उपेंद्र सिंह, अमन कुमार कृष्ण कुमार, मनप्रीत सिंह, काला सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*