झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को भी जोड़ा जाएगा रामायण ज्ञान प्रतियोगिता से:- अध्यक्ष रविंदर वैष्णव डेराबस्सी

भगवान वाल्मीक जी और तुलसी दास जी द्वारा रचित ग्रंथ रामायण का प्रचार-प्रसार करने के लिए श्री रामलीला कमेटी 812 डेराबस्सी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 4 हजार स्कूली बच्चों की लिखित और मौखिक परीक्षाएं लेकर घर-घर अभियान चलाया है और अब झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा और भारत की संस्कृति सनातन धर्म और संस्कारों से जोड़ने की पहल की गई है! जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष रविंदर वैष्णव डेराबस्सी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने मुबारकपुर के नजदीक आवश्यकताओं से बहुत कम संसाधनों में रहने वाले परिवारों के बच्चों से मुलाकात की और उन्हें रामायण ज्ञान प्रतियोगिता से जोड़ने के लिए प्रेरित किया, इस तरह तीन दर्जन से अधिक बच्चे तुरंत तैयार हो गए! इस परियोजना से जुड़े उपेश बंसल, दिनेश कुमार, ए.के. त्यागी एवं श्री वरखा नाम जी ने बताया कि परीक्षा अगले माह आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारी के लिए निशुल्क पुस्तकें वितरित की गई हैं तथा परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा तथा प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सामग्री भी भेंट की जाएगी!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*