श्री राम लीला कमेटी 812 ने किया पवन धीमान पम्मा को सम्मानित पहले से भी भव्य आधुनिक ढ़ंग से मनाएंगे श्री रामलीला दशहरा उत्सव : प्रधान रविंद्र वैष्णव


डेराबसी की सबसे पुरानी संस्था श्री रामलीला कमेटी नंबर 812 की बैठक आज प्रधान रविंद्र वैष्णव की अध्यक्षता में हुई जिसमें उपेश बंसल की पोती आराधया की दुर्घटना में मृत्यु एवं राकेश मेहता जी के पिताजी की मृत्यु उपरांत शोक प्रस्ताव पास करके सभी निर्णय सरसम्मति से लिए गए! इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य पवन धीमान अम्मा को भाजपा मंडल डेराबस्सी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया! संस्था के निर्देशक संजीव थम्मन ने बताया के बीते वर्ष की तरह इस बार भी संस्था के सदस्य एवं शहर के पुराने कलाकार ही श्री रामलीला का मंचन करेंगे साथ ही मंच की सज्जा एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था को पहले से और बेहतर बनाने का भी निर्णय लिया गया !

कोषाध्यक्ष उपेश बंसल के अनुसार प्रधान रविंद्र वैष्णव की अधिक प्रयासों से संस्था के द्वारा दूसरी एंबुलेंस वाहन खरीदने के बावजूद आने वाले कार्यक्रम में किसी प्रकार की धन की कमी को दिन रात मेहनत करके पूरा कर लिया जाएगा ! वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर मागो, महासचिव दिनेश वैष्णव, सतपाल अत्री ने बताया के 22 सितंबर को श्री रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा जो 1 अक्टूबर तक चलेगा और 2 अक्टूबर को दशहरा मेला उत्सव पहले से भी और भव्य ढंग से मनाया जाएगा इस अवसर पर सुशील धीमान, मुकेश मग्गू,सुमित शर्मा, विनय वर्मा, एडवोकेट अरुण कुमार, नरेंद्र वैष्णव, अक्षत वैष्णव, गोविंद शर्मा, लोहित सैनी, योगेश अत्री, राजकुमार महेंद्रु, विवेक कुमार इत्यादि भी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान