*माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला में किया 44 श्रद्धालुओं ने रक्तदान*

पंचकूला 22 जून 2025। भारतीय स्टेट बैंक आरबीओ पंचकूला, विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 3:30 बजे तक चला।   
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन भारतीय स्टेट बैंक आरबीओ पंचकूला के रीजनल मैनेजर ऋषि कुमार द्वारा किया गया। एसबीआई बरवाला के ब्रांच मैनेजर महेश भोला ने भी रक्तदान किया। ब्लड बैंक सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला की टीम ने डॉक्टर अमित सम्मी की देखरेख में 44 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है।
रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुन्दर साहनी, सविता साहनी, सत्य भूषण खुराना व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान