दिल्ली में लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक और राष्ट्र निर्माण की जीत : अरुण सूद


चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर अरुण सूद ने दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर इसे लोकतांत्रिक प्रजातांत्रिक और राष्ट्र निर्माण की जीत बताया।  सूद ने कहा कि 27 वर्षों के बाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन दिल्ली प्रदेश में हुआ है जो कि दिल्ली को विकास की दृष्टि में आगे बढ़ाएगा। उन्होंने ने कहा है कि अब देश और दिल्ली में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के तहत विकास कार्य आरंभ होंगे। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने की ओर आगे बढ़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आदि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जन जन तक जन-जन तक केंद्र सरकार की योजनाएं और भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया जिससे जनता का रुझान भाजपा की ओर बढ़ा तथा भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता रहा और भाजपा की जीत हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*