*भगवान परशुराम भवन में शिव कथा उपरांत भंडारा दिया गया*,*सुभाष शर्मा उप चेयरमैन ने निर्माण कार्य के लिए भेंट किए 100 बैग सीमेंट*


ब्राह्मण सभा 359 भगवान परशुराम भवन डेराबस्सी द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शुरू की गई शिव महापुराण कथा के विश्राम के बाद आज मंदिर में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बनी संधू, समाजसेवी नरेश गांधी और पंजाब सरकार के वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड उप चेयरमैन सुभाष शर्मा ने विशेष रूप से पधार कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया । श्री शर्मा ने परशुराम भवन के प्रथम मंजिल पर होने वाले निर्माण कार्य में अपनी ओर से सीमेंट दान करने की घोषणा की । प्रधान रविंद्र वैष्णव ने बताया कि भगवान परशुराम भवन में यह 16वीं कथा है और महिला संकीर्तन मंडली की प्रधान सुशीला राजपूत, सुनीता शर्मा उनकी सहयोगी महिला मंडली की सदस्यों का सहयोग सराहनीय है । उन्होंने बताया इस वर्ष परशुराम मंदिर के प्रथम मंजिल का निर्माण कार्य भी शुरू करके पूर्ण किया जाएगा । इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अशोक व्यास, दिनेश वैष्णव, दीपक शर्मा, वरिंदर शर्मा, रामदेव शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील व्यास, हितेंद्र मोहन, एडवोकेट राकेश बैरागी, सतपाल अत्री, योगेश मोनू ,रमेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, बृज बिहारी पांडे उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान