जीरकपुर कांग्रेस कार्यालय में प्रताप बाजवा जमकर बरसे आम आदमी पार्टी पर, शिंदे की राह पर चलते नजर आएंगे भगवंत मान: प्रताप सिंह बाजवा, राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर डेरा बस्सी विधानसभा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह: प्रताप बाजवा
जीरकपुर 1 जनवरी
शनाया चौहान
कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा आज जीरकपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में एक विशाल जनसभा में शामिल हुए ।।।
प्रताप सिंह बाजवा आज पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन के बाद डेराबसी हलके से होने वाली तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे..
इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रताप भाजपा ने आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाने साधे प्रताप बाजवा ने भगवंत मान को लेकर एक तरह से एक बड़ी भविष्यवाणी तक कर डाली कि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले भगवंत मान एकनाथ शिंदे की राह पर चलते हुए अपने साथियों समेत आम आदमी पार्टी को करारा झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो जाएंगे । अपने संबोधन में प्रताप बाजवा ने कहा कि जनता ने पंजाब में एक लहर के तहत आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी, लेकिन कुछ ही महीनों में पंजाब के लोगों के दिलों से आम आदमी पार्टी का ग्राफ नीचे गिरना शुरू हो गया है जिसकी वजह आम आदमी पार्टी के झूठे वादे और नकारात्मक बदलाव है , जनता अब पछता रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पंजाब में खुद को इतना ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि पंजाब के बड़े उद्योग पंजाब से बाहर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन पंजाब में उद्योग लाने के लिए के मुख्यमंत्री भगवंत मान उद्योगपतियों के लिए बैठक कर रहे थे, उस दिन पंजाब के उद्योगपति यूपी में पंजाब के उद्योग लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी से बातचीत कर रहे थे। प्रताप बाजवा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जब से आम आदमी पार्टी सरकार बनी है तब से अब तक ड्रोन के जरिए पंजाब में अब जितने हथियार और नशीले पदार्थ लाए जा रहे हैं, उतने कभी नहीं देखे गए। बाजवा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की पदयात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरेगी और यह 2024 के चुनाव में दिखेगा. उनके समक्ष बोलते हुए, डेराबसी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रभारी दीपिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा कि डेराबसी निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि आप ड्रामा पार्टी है और वे काम कम और ड्रामा ज्यादा करते हैं। बदलाव का नाटक रचकर सत्ता में आए आप नेताओं ने अपना बदलाव जरूर किया है। जो कहते थे कि हम सुरक्षा नहीं लेंगे, वे अपने पूरे परिवार को हजारों सुरक्षा गार्ड दे रहे हैं.उन्होंने कहा कि अगर आज चुनाव हुआ तो आप के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर ली जाएगी. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने को कहा।
इस मौके पर उनके साथ जिला मोहाली के अध्यक्ष रणजीत सिंह जिती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जीरकपुर नगर परिषद उदयवीर सिंह ढिल्लों, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी दीपिंदर सिंह ढिल्लो, भारत जोड़ो यात्रा समन्वयक गुरिकबल सिंह बिल्ला, कर्नल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, हर्ष ऋषि ब्लॉक अध्यक्ष, डेराबसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पार्षद, पंच सरपंच, ब्लॉक व जिला परिषद बार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें