हिमाचल में पूर्ण बहुमत से मिली जीत के बाद कांग्रेसियों ने मनाया लोहगढ़ में जशन, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी की गई विशेष चर्चा

हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत से देशभर के कांग्रेसियों में एक उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। 
देशभर में कांग्रेसी इस जीत का जश्न मना रहे हैं । लड्डू बांटे जा रहे हैं और इस जीत का सेहरा सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा को पहनाया जा रहा है। 
हिमाचल विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के लिए एक नई आशा की किरण ने भी जन्म लिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं हिमाचल विस चुनाव की यह जीत जो की पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस के झोली में आई है,कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए बेहद सुखद अनुभव लेकर आई है। हिमाचल में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 40 सीटें मिली है और इसके साथ हिमाचल का रिवाज भी कायम रहा है। अगर बीजेपी इस बार फिर जीत जाती तो कहीं ना कहीं हिमाचल में इतिहास बन जाता कि बीजेपी रिपीट हुई है लेकिन हिमाचल वासियों ने कांग्रेस को 40 सीटों पर पूर्ण बहुमत से जीत आकर अपने पुराने रिवाज को कायम रखा। 
कांग्रेस के इस पूर्ण बहुमत की जीत ने कांग्रेसियों में एक नया उत्साह भर दिया है जिसके चलते देश भर में कांग्रेसियों द्वारा खुशियां मनाई जा रही है लड्डू बांटे जा रहे हैं जिसके चलते आज जीरकपुर लोहगढ़ में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की कोठी पर भी लड्डू बांटे गए और जीत की खुशी का जश्न मनाया गया। इस मौके पर जीरकपुर नगर प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों और मोहाली जिला प्रधान रणजीत सिंह जीती खास तौर पर मौजूद रहे इस मौके उदयवीर सिंह ढिल्लों और रणजीत सिंह जीती ने मुंह मीठा कर इस जीत को एक बड़ी कामयाबी बताया और कहा कि जहां एक तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कहीं ना कहीं रंग ला रही है वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में प्रियंका गांधी का प्रचार प्रसार रंग लाया है जिसको सबूत हिमाचल में मिला पूर्ण बहुमत है। 
इस मौके सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने हिमाचल वासियों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि जहां एक तरफ हिमाचल में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है वहीं दूसरी तरफ फ्री की गारंटी देने में विश्वास रखने वाली आम आदमी पार्टी भी बुरी तरह से शिकस्त खा कर बैठी है। सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा हिमाचल में की गई मेहनत रंग लाई है और अब भारत जोड़ो यात्रा में की जा रही मेहनत भी रंग लाएगी और लोकसभा चुनाव कांग्रेस के हित में नतीजे लाएगा। 
सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है जिससे साबित होता है कि कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है और जैसा कि विरोधी दल हमेशा कहते आए हैं कि कांग्रेस का पतन शुरू हो चुका है तो कहीं ना कहीं हिमाचल में मिले पूर्ण बहुमत के बाद उन विरोधियों का कांग्रेस का पतन वाला किस्सा उन्हीं विरोधियों को जवाब देता नजर आ रहा है। 
वही मोहाली जिला प्रधान रणजीत सिंह जीती ने कहां कि हिमाचल में कांग्रेस को मिली जीत बीजेपी के ऊपर एक कड़ा प्रहार है जिसे जनता ने किया है और जनता ने साबित कर दिया है कि हिमाचल में बीजेपी ने 5 साल तक सिर्फ अपना विकास किया है हिमाचल का नहीं और हिमाचल की जनता अब बीजेपी को मौका देना नहीं चाहती आम आदमी पार्टी का जहां तक सवाल है आम आदमी पार्टी हिमाचल से लेकर गुजरात तक में मुंह के बल गिरी है केजरीवाल की गारंटी या फेल होती नजर आई है । अपनी जीत की भविष्यवाणी करने की आदत है वो वाले केजरीवाल की भविष्यवाणियां भी औंधे मुंह गिरी है। पंजाब की जनता ने केजरीवाल को मौका दिया और उसके बाद जो गुजरात और हिमाचल के नतीजे सामने आए उससे साबित होता है कि पंजाब से आम आदमी पार्टी का गिरता ग्राफ गुजरात और हिमाचल में उनकी हार का कारण बना है। 

कांग्रेस की इस खुशी का जिक्र करते हुए डेराबस्सी नगर कौंसिल के एक्स प्रेसिडेंट रणजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जो जीत हुई है वह कांग्रेस की नीतियों और अच्छाइयों की जीत है। कांग्रेस हमेशा से जनता के बारे में सोचती आई है, जबकि बीजेपी और आम आदमी पार्टी जनता से ज्यादा अपने बारे में सोच रखने वाली पार्टियां बन चुकी हैं। रणजीत सिंह रेडी ने विशेष तौर पर कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस की सरकार बनना लाजमी भी है और आवश्यक भी क्योंकि जिस तरह से मोदी सरकार में लगातार महंगाई बढ़ी है, रुपए की कीमत गिरी है, हर चीज पर टैक्स लगा दिया गया है, उससे कहीं ना कहीं आम जनता पिसती नजर आ रही है, जिससे आने वाले वक्त में बेरोजगारी,अनपढ़ता, भुखमरी और ज्यादा बढ़ती नजर आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता के तरह ही देश की सारी जनता को अपने आने वाले भविष्य की खातिर एक सही और समझदार पार्टी को वोट देना है, जो आपका दुख समझ सके। आपको महंगाई, भुखमरी और बेरोजगारी से निजात दिला सके। रणजीत सिंह रेडी ने हिमाचल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की जीत का श्रेय हिमाचल के कांग्रेसियों के साथ-साथ राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को दिया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भी एक अहम भूमिका निभा रही है जिसे कहीं ना कहीं विपक्षी दलों की नींद तो उड़ गई है लेकिन जनता राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाकर चल रही है। 

कांग्रेसियों द्वारा लोहगढ़ में मनाए इस जशन में और वर्कर भी मौजूद रहे और इस मौके भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी एक विशेष बैठक की गई । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान