*प्रशासक की सलाहकार समिति में उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के प्रतिनिधि को शामिल न किए जाने पर यूवीएम ने किया रोष प्रकट*
चंडीगढ़ 26 दिसम्बर 2022.
चंडीगढ़ प्रशासन के प्रशासक की सलाहकार समिति में उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ (यूवीएम) के प्रतिनिधि को शामिल न किए जाने पर यूवीएम ने रोष प्रकट किया है।
यूवीएम के कैलाश जैन, प्रेम कुमार, महिंद्र बंसल, नरेश जैन, वीरेंद्र गुलेरिया, सुशील जैन, विजय सांगवान व अशोक कपिला का कहना है कि हाल ही में प्रशासक की सलाहकार परिषद का गठन किया गया है लेकिन खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ (रजि.) को इसमें प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जबकि उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ एक गैर राजनीतिक व्यापारी कल्याण संस्था के रूप में सोसाइटी रेजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत आधिकारिक रुप से पंजीकृत संस्था है।
इस संस्था में शहर के व्यापारिक समुदाय के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व शामिल है।इसके सदस्यों में सभी प्रकार के व्यापारी, छोटे व्यापारी और उद्योगों के समूह शामिल हैं
। यह संगठन सभी प्रकार के व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का प्रतिनिधित्व करता है। समय समय पर व्यपारियो के मुद्दे उठता रहता है तथा प्रशासन द्वारा उनका संज्ञान भी लिया जाता रहा है। व्यपारियो विशेषकर छोटे व्यपारियो के मुद्दे उठाने में यूवीएम हमेशा अग्रणी रहा है। इसके अलावा हमारा संगठन अखिल भारतीय स्तर पर व्यपारियो के शीर्ष संस्थानो, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (Regd.) तथा CAIT अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ से संबद्ध है।
जबकि एसके विपरीत कुछ अन्य व्यापारी संगठन जो पंजीकृत भी नहीं हैं अथवा जिनमे व्यापारियों का प्रतिनिधित्व काफी कम है, उन्हें सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया है।
यूवीएम ने मांग की है कि जिस प्रकार चंडीगढ़ के प्रशासक की सलाहकार परिषद में कुछ व्यापारी कल्याण संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल किये गए हैं उन्ही लाइन पर उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें