पंचकूला में जननायक जनता पार्टी पंचायती राज चुनाव सिम्बल पर नही लड़ेगी : रामकरण काला विधायक। जजपा इन भाई चारे के चुनाव में मजबूत पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारो को उतारेगी : प्रो रणधीर चीका
पंचकूला, 14 अक्टूबर : आज पंचकूला में पंचायती राज चुनाव को लेकर जजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त किये गए दोनो प्रभारियो श्री रामकरण काला विधायक शाहबाद एवं प्रो रणधीर चीका प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने जजपा पंचकूला के पदाधिकारियो की बैठक ली। इस बैठक में जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा सहित सभी मुख्य पदाधिकारियो ने भाग लिया। इस बैठक में जिले की सभी 10 जिला परिषद की सीटो बारे पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित करने बारे गहनता से विचार विमर्श किया । मीटिंग में सभी पदाधिकारियों की राय जानी गई तथा निर्णय लिया गया कि पार्टी इस चुनाव में जिला परिषद के पदो पर पार्टी समर्थित मजबूत उम्मीदवारो को चुनाव लड़वायेगी पर वो उम्मीदवार पार्टी सिम्बल पर चुनाव नही लड़कर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इस मीटिंग में हर सीट बारे काफी मंथन हुआ तथा 5 वार्डो में उम्मीदवारो को चुनाव लड़वाने बारे सहमती बनी, बाकी के वार्डों बारे मजबूत उम्मीदवार उतारने बारे अगले दो दिन के भीतर पदाधिकारियो को तैयारी करने बारे कहा गया।
जजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बनाये गए प्रभारी रामकरण काला ने कहा कि पंचायतों के चुनाव गांवो में आपसी भाई चारे के चुनाव होते हैं ,पार्टी इन चुनाव में पार्टी सिम्बल पर अपने उम्मीदवार उतारकर गांवो का भाई चारे का माहौल खराब नही करना चाहती। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये स्थानिए चुनाव होते हैं तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर लड़े जाते हैं । पार्टी द्वारा बनाये गए दूसरे प्रभारी प्रो रणधीर चीका ने कहा कि गांवो में पार्टी का आधार मजबूत है और उनके कार्यकर्ता उस पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे जो गांव में आपसी भाई चारा रखने के साथ ईमानदारी से अपने जिला परिषद के क्षेत्र में पड़ने वाले गांवो के अच्छे विकास के बारे सोचेगा, उन गांवो में मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें