पिछले दिनों हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलाया जाये : ओ पी सिहागपंचकूला , 3 अक्टूबर :


आज जननायक जनता पार्टी  पंचकूला ने पूरे जिले में पिछले दिनों  लगातार भारी आफतभरी बारिश की वजह से खरीफ की फसलों को पहुंचे नुकसान की सरकार से तुरंत भारपाई कराने के लिए उपायुक्त पंचकूला महाबीर कौशिक को ज्ञापन सौंपा। इस बाबत जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि  हमारे जिले पंचकूला में  इस भारी बारिश से बरवाला ,रायपुररानी , मोरनी ,कालका व पिंजौर क्षेत्र के किसानों की फसलें विशेषतौर पर धान ,मक्का व सब्जियो को बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है। सिहाग ने कहा कि काफी किसानों की तो  सारी की सारी फसल ज्यादा बारिश की वजह से  खराब हो गई है। इस वजह से उनके जीवन यापन करने में  दिक्कत आ गई है।
ओपी सिहाग ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसान जिसको कभी प्रकृति की मार पड़ती है तो कभी फसलों के कम भाव उसके अरमानों को कुचलते हैं तो कभी घटिया क़्वालिटी  के बीज उसके उत्पादन को घटाते है तो कभी जंगली जानवर उसकी फसलों को नष्ट कर डालते हैं तो कभी फसलों को लगने वाली बीमारी किसान की नींद हराम कर देती है। उन्होंने कहा कि किसान जो दिनरात मेहनत करके सबका पेट भरता है ,अब  प्रकृति की मार से उसको खुद भूखों मरने की नोबत आ गई है। 
  जजपा जिला अध्यक्ष ने  उपायुक्त  पंचकूला से  इस ज्ञापन के माध्यम से  मांग की कि वो रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों की तुरंत ड्यूटी लगाकर पूरे जिले में जहां जहां इस बारिश से फसलों को  नुक्सान हुआ है उसकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों के हुए नुक्सान की भरपाई हेतू  उचित मात्रा में मुआवजा दिलवाने बारे सरकार को लिखकर भेजे। उपायुक्त महाबीर कौशिक ने जजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि वो इस मामले में शीघ्र गिरदावरी करवाकर सरकार को किसानों के हुए नुक्सान की भरपाई हेतु उनको उचित मात्रा में मुआवजा दिलाने बारे सरकार को लिखकर भेजेंगे। 
इस मौके पर जजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद सुशील गर्ग , पार्षद राजेश निषाद , बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के सी भारद्वाज , वरिष्ठ नेता सुरिन्दर चड्डा ,रामफल यादव , ईश्वर सिंहमार , युवा नेता जसबीर जस्सी , हीरामन वर्मा  आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाजिर थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान