16 अक्टूबर 2022 को पंचकूला में होगा जजपा का प्रदेश स्तरीय एस सी सम्मेलन : अशोक शेरवाल जजपा पूरे जोर शोर से मनायेगी एस सी समाज का सम्मेलन : सिहाग
पंचकूला ,11 अक्टूबर: जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेशअध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ अशोक शेरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें 16 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित होने वाले एस सी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित जिला पंचकूला शहरी अध्यक्ष ओ पी सिहाग व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने कहा कि 16 अक्टूबर को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले एस सी सम्मेलन में पंचकूला से भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल होंगे और एस सी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। दोनों जिला प्रधानों ने कहा कि पंचकूला में आयोजित होने वाले इस एस सी सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ,प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं पार्टी की नीतियों एवं आगामी पंचायती राज चुनाव बारे दिशा निर्देश देंगे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल ने कहा कि जिस प्रकार उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला , चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए किसान-कमरे- मजदूर व आम जन मानस के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं , हम सबको मिलकर उनका और ज्यादा साथ देना होगा तभी वो अधिक हौसले के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिस भी कार्यकर्ता की जो भी ड्यूटी लगाई जाए वह उस ड्यूटी को पूरी मेहनत से पूरा करें। आज की बैठक में प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, प्रदेश सचिव बलवंत राणा, सचिव किरण पूनिया, वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज ,पवन सैनी, कपिल अग्रवाल ,हनी सिंह ,भीमसेन, सरपंच ,रामपाल यादव, ईश्वर सिंहमार, अशोक बिलहरा, अजय गौतम, बलबीर सैनी, चंचल सभरवाल, रेखाबाली, पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद राजेश निषाद, पार्षद मयंक लांबा, डॉक्टर आरके रंगा ,सुरेश पाठक ,एससी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गुरुदेव चरणीया, सुरेंद्र चड्ढा ,राजेश भारद्वाज, दीपक मोगिनंद ,भीम गौड, उपेंद्र दुबे, राजू श्याम टू, राजवीर मांकया ,हीरामन वर्मा, हरीश चंद्र कश्यप ,विकास मलिक ,सुरजीत जिंडा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें