संदेश

अक्टूबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने चलाया क्लीन और ग्रीन दीवाली जागरूकता अभियान:लोगों में बांटे तुलसी, गुलदाउदी और गेंदा फूल के पौधे

चित्र
चंडीगढ़: शहर की समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्लीन एवम ग्रीन दीवाली अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत संस्था के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला व अन्य सदस्यों ने सेक्टर 24 स्थित ओंकार मार्केटिंग्स के सामने तुलसी, गेंदा और गुलदाउदी सहित अन्य पौधे बांटे। उन्होंने लोगों को दीवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखों के धुंए से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और स्वच्छ भारत के प्रति जागरूक करते हुए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया।  रविंदर सिंह बिल्ला ने कहा कि दीवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखों के दुष्प्रभाव और मौजूदा समय मे कोरोना महामारी के प्रति लोग अब जागरूक हो रहे है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से पिछले लगभग 5 साल से लोगों को क्लीन और ग्रीन दीवाली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वीच में कोरोनाकाल के चलते उन्हें यह अभियान रोकना पड़ा था, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो सदैव इसमें प्रयासरत रहे हैं। इसलिए लोग भी अब ग्रीन दीवाली की अहमियत को समझते हुए पेड़ पौधे लगा रहे है। लोग अब दीवाली पर पटाखे फोड़े जाने को भी पर्याव...

जजपा समर्थित उम्मीदवारो ने जिला परिषद के चुनाव में ठोकी ताल ,भरा नामांकन पत्र । सभी वार्डों में जजपा के समर्थित उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे : सिहाग / दमदमा

चित्र
पंचकूला ,18 अक्टूबर :  जननायक जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवारो ने आज पंचकूला लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला के समक्ष जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग व ग्रामीण जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा की उपस्थिति में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए । आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालो में वार्ड नम्बर   2 हरभजन सिंह चरनिया ,  वार्ड नम्बर 8 से देवेंद्र सिंह बिटू बागवाली , वार्ड नम्बर 9 से श्रीमति किरणबाला ,वार्ड नम्बर 10 से  शिवानी सैनी  ने अपने नामांकन पत्र भरे। जजपा  शहरी जिला अध्यक्ष सिहाग व ग्रामीण अध्यक्ष दमदमा ने कहा कि जजपा के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार  सभी जिला परिषद के वार्डो में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कल नॉमिनेशन के आखिरी दिन बाकी के वार्डो में पार्टी के मजबूत समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे।  इस मौके पर पार्टी के  शीर्ष नेता के सी भारद्वाज , डॉ आर के रंगा ,राजेश भारद्वाज ,अमित सैनी ,गुरदेव चरनिया,सुरजीत झींडा ,  गौरव सैनी ,मनप्रीत सैनी,प्रवीण कुमार, एडवोकेट चंद्रप्रकाश...

*व्यापारी वर्ग ई कॉमर्स को अपनाने के लिए उत्सुक लेकिन विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों द्वारा खडी बाधाएं बड़ी रूकावट -कैट *

चित्र
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में हो रही तेजी से वृद्धि के मद्देनजर देश भर के व्यापारियों ने ई कॉमर्स को व्यापार के एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में अपनाने की इच्छा जाहिर की है किन्तु अधिकांश  व्यापारियों को लगता है कि ई-कॉमर्स में माल बेचने के लिए  विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों की लगातार जारी कुप्रथाओं और नियमों के घोर उल्लंघन तथा ई कॉमर्स पर व्यापार करने के लिए अनिवार्य रूप से जीएसटी पंजीकरण का होना एक बड़ी रूकावट है -यह तथ्य कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की रिसर्च शाखा कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों के 40 शहरों जिनमें टियर 2 और टियर 3 शहर भी शामिल हैं,  में लगभग 5 हजार व्यापारियों के बीच किये गए एक ऑनलाइन सर्वे में सामने आया है !ज्ञातव्य है की वर्ष 2021 में भारत में 55  बिलियन डॉलर का ई कॉमर्स व्यापार हुआ जो वर्ष 2026 तक 120 बिलियन डॉलर तथा वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर होने की संभावना है !   कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग एवं उपाध्यक्ष हरीशंकर मिश्रा ने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार 78 % व्य...

*दिवाली त्योहारों के सीजन में इस वर्ष लगभग 125 लाख करोड़ के व्यापार की उम्मीद * कैट*चीन को लगेगा 50 हजार करोड़ रुपये के त्यौहारीव्यापार का बड़ा झटका* हरीश गर्ग

चित्र
  कोरोना महामारी के दो वर्ष के बाद हुई  सामान्य परिस्थितियों में इस वर्ष का दिवाली त्यौहार पूरी तरह से एक अलग ही अंदाज़ में पूरे देश में मनाया जाएगा जिसमें चीनी सामानों के स्थान पर भारतीय सामानों का बड़े पैमाने पर क्रय-विक्रय होने की प्रबल संभावना है जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी के लोकल पर वोकल एवं आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मज़बूती भी मिलेगी । कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ (कैट) ने उम्मीद जताई है की इस वर्ष दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान देश भर के बाजारों में लगभग 125 लाख करोड़ रुपये की व्यापार होने की संभावना है । साथ ही यह भी स्पष्ट है की भारत के लोगों ने उत्सव के सामानों की खरीद-बिक्री के मामले में चीनी सामान की जगह अब भारतीय सामान को  तरजीह देनी शुरू कर दी है ।    कैट के चंडीगढ़ चैप्टर अध्यक्ष हरीश गर्ग एवं उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि देश भर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष दीवाली त्यौहार सीजन बिक्री से देश भर में लगभग 125 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा और चीन को सीधे तौर पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का व्यापार घाटा हुआ।दिवाली के सीजन में पि...

पंचकुला में जेजीपी पार्टी सिंबल पर चुनाव नही लड़ेगी जेजेपी समर्थित उम्मीदवार होंगे मैदान में:- दमदमा/सिहाग

चित्र
 पंचकूला /कालका, 17 अक्टूबर :  जिला पंचकूला में पार्टी सिम्बल पर चुनाव न लड़कर पार्टी समर्थित उम्मीदवार  जिला परिषद के चुनाव में उतारेगी  तथा इन चुनावो को सुचारू रूप से चलाने हेतू वार्ड वाइज प्रभारिओ की नियुक्ति कर दी गई है ।  इस बारे जानकारी देते हुए जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बताया कि ये प्रभारी अपने वार्डों में वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओ व उम्मीदवारो से तालमेल करके अच्छी तरह से चुनाव करवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी के समर्थित उम्मीदवारो की जीत के लिए कार्य करेंगे।  जजपा  दोनो प्रधानों ने   यह भी बताया कि जजपा द्वारा पार्टी समर्थित उम्मीदवारो को नामांकन भरते समय या चुनाव के दौरान  किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए  अधिवक्ताओ का पैनल तैयार किया है जिसमे अधिवक्ता मामचंद शर्मा ,अधिवक्ता बलबीर सैनी ,अधिवक्ता  विवेक सांगा शामिल हैं। ये वकील सभी पार्टी समर्थित उम्मीदवारो की हर तरह की कानूनी सहायता करेंगे।  पार्टी द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियो को वार्ड व...

*विजिलेंस के राडार पर जीरकपुर परिषद के कई अधिकारी**मंत्री व अधिकारियों के बीच बिचौलिया बना बिल्डर भी निशाने पर**जैक ने उठाई दागी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग**संदीप तिवारी व कुलदीप वर्मा की संपत्ति की हो जांच*

चित्र
* जीरकपुर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा को गिरफ्तार किए जाने के बाद कई अन्य अधिकारी तथा बिल्डर विजिलेंस ब्यूरो के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्रियों तथा अधिकारियों के लाइजनिंग करने वाले कई बिल्डर भूमिगत हो गए हैं। इस बीच जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन ने कई दागी अधिकारियों की सूची सार्वजनिक करते हुए विजिलेंस ब्यूरो से कार्रवाई की मांग की है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा हाल ही में कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वर्मा इन दिनों रिमांड पर हैं। वर्मा का पिछली सरकार में इतना रसूख रहा है कि वह जीरकपुर से निलंबित होने के बावजूद यहीं पर तैनात हो गए थे। अब विजिलेंस ब्यूरो ने जहां वर्मा तथा उनके परिवारिक सदस्यों की नामी-बेनामी संपत्ति का पता लगा लिया है वहीं जीरकपुर नगर परिषद में तैनात कुछ अधिकारी भी विजिलेंस के राडार पर आ गए हैं। ब्यूरो की एक टीम नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों पर ट्रैप लगाए हुए है। यही नहीं विजिलेंस ब्यूरो ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा मंत्रिय...

पंचकूला में जननायक जनता पार्टी पंचायती राज चुनाव सिम्बल पर नही लड़ेगी : रामकरण काला विधायक। जजपा इन भाई चारे के चुनाव में मजबूत पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारो को उतारेगी : प्रो रणधीर चीका

चित्र
 पंचकूला, 14 अक्टूबर : आज  पंचकूला में पंचायती राज चुनाव को लेकर जजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त किये गए दोनो प्रभारियो श्री रामकरण काला विधायक शाहबाद एवं प्रो रणधीर चीका प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने जजपा पंचकूला के पदाधिकारियो की बैठक ली।  इस बैठक में जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह  दमदमा सहित सभी मुख्य पदाधिकारियो ने भाग लिया। इस बैठक में जिले की सभी 10 जिला परिषद की सीटो बारे पार्टी की तरफ से उम्मीदवार घोषित करने बारे गहनता से विचार विमर्श किया । मीटिंग में सभी पदाधिकारियों की राय जानी गई तथा निर्णय लिया गया  कि पार्टी इस चुनाव में जिला परिषद के पदो पर पार्टी समर्थित मजबूत उम्मीदवारो को चुनाव लड़वायेगी पर वो उम्मीदवार  पार्टी सिम्बल पर चुनाव नही लड़कर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इस मीटिंग  में हर सीट बारे काफी मंथन हुआ तथा 5  वार्डो में उम्मीदवारो को चुनाव लड़वाने बारे सहमती बनी, बाकी के वार्डों बारे मजबूत उम्मीदवार उतारने बारे अगले दो दिन के भीतर पदाधिकारियो को तैयारी करने बार...

16 अक्टूबर 2022 को पंचकूला में होगा जजपा का प्रदेश स्तरीय एस सी सम्मेलन : अशोक शेरवाल जजपा पूरे जोर शोर से मनायेगी एस सी समाज का सम्मेलन : सिहाग

चित्र
               पंचकूला ,11 अक्टूबर: जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेशअध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ अशोक शेरवाल  की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें  16 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित होने वाले एस सी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। बैठक में उपस्थित जिला  पंचकूला शहरी अध्यक्ष ओ पी सिहाग व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने कहा कि 16 अक्टूबर को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले एस सी सम्मेलन में पंचकूला से भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल होंगे और एस सी  सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। दोनों जिला प्रधानों ने कहा कि पंचकूला में आयोजित होने वाले इस एस सी सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ,प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित पार्टी के अन्य  वरिष्ठ पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प...

पिछले दिनों हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलाया जाये : ओ पी सिहागपंचकूला , 3 अक्टूबर :

चित्र
आज जननायक जनता पार्टी  पंचकूला ने पूरे जिले में पिछले दिनों  लगातार भारी आफतभरी बारिश की वजह से खरीफ की फसलों को पहुंचे नुकसान की सरकार से तुरंत भारपाई कराने के लिए उपायुक्त पंचकूला महाबीर कौशिक को ज्ञापन सौंपा। इस बाबत जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि  हमारे जिले पंचकूला में  इस भारी बारिश से बरवाला ,रायपुररानी , मोरनी ,कालका व पिंजौर क्षेत्र के किसानों की फसलें विशेषतौर पर धान ,मक्का व सब्जियो को बहुत ज्यादा नुक्सान हुआ है। सिहाग ने कहा कि काफी किसानों की तो  सारी की सारी फसल ज्यादा बारिश की वजह से  खराब हो गई है। इस वजह से उनके जीवन यापन करने में  दिक्कत आ गई है। ओपी सिहाग ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसान जिसको कभी प्रकृति की मार पड़ती है तो कभी फसलों के कम भाव उसके अरमानों को कुचलते हैं तो कभी घटिया क़्वालिटी  के बीज उसके उत्पादन को घटाते है तो कभी जंगली जानवर उसकी फसलों को नष्ट कर डालते हैं तो कभी फसलों को लगने वाली बीमारी किसान की नींद हराम कर देती है। उन्होंने कहा कि किसान जो दिनरात मेहनत करके सबका पेट भरता ...

दुष्यन्त चौटाला एक संस्कारी ,परिश्रमी व जनहितैषी नेता : ओ पी सिहाग

चित्र
पंचकूला ,1 अक्टूबर :  पंचकूला में 30 सितम्बर 2022 को  लगभग आधे से ज्यादा दिन  युवा नेता  व तेजस्वी  उपमुख्यमंत्री हरियाणा  दुष्यन्त चौटाला के साथ धार्मिक अनुष्ठानो से लेकर सामाजिक कार्यक्रमों में साथ बीता,  इस बात का जिक्र करते हुए जजपा शहरी जिलाध्यक्ष  ओपी सिहाग ने बताया कि  इस दौरान राजनीति से लेकर धार्मिक मान्यताओं व सामाजिक सरोकारों जैसे बहुत से मुद्दों पर मेरी उनसे बातचीत  हुई ।    सिहाग ने कहा कि युवा नेता की जहां इतनी छोटी उम्र में  राजनीतिक सूझबूझ का लोहा सारी दुनिया मानती है वहीं उनके धार्मिक व सामाजिक संस्कारो का भी कोई जवाब नही ।   जजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री माता  मनसा देवी मंदिर पंचकूला व श्री काली माता मंदिर कालका में धार्मिक अनुष्ठान व पूजा करने के लिए वह उपमुख्यमंत्री चौटाला के साथ था  । उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त  चौटाला ने  पूरी निष्ठा ,आस्था व श्रद्धा पूर्वक  दोनों  मंदिरों में पूजा अर्चना की ,उन्होंने प्रदेश की तरक्की ,विकास व अमनचैन  बारे भी ...