हल्का डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने नगर कौंसिल अधिकारियों के साथ की मीटिंग, मीटिंग में नगर कौंसिल M. E., J. E. सुपरवाइजर और अन्य मुलाजिम रहे उपस्थित,शहर की सफाई व्यवस्था और बरसात के पानी रुकने को लेकर की गई अहम मीटिंग
शनाया चौहान : डेराबस्सी
हल्का डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी द्वारा लगातार शहर की समस्याओं और अहम मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही है। इस मुहिम के तहत आज नगर प्रधान ने नगर कौंसिल के M. E., J. E. सुपरवाइजर और नगर कौंसिल के अन्य मुलाजिमों की एक अहम मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में शहर में सफाई की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बरसात के मौसम में शहर में कई जगह इकट्ठे हुए पानी की निकासी के लिए भी इस मीटिंग में खास में चर्चा की गई।
नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि शहर के सभी मेनहोल की सफाई की जाए ।क्योंकि मेनहोल में कई बार कूड़ा फसने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती और ओवरफ्लो की शिकायत हो जाती है । उन्होंने कहा कि अगर सफाई व्यवस्था को लेकर कोई भी सफाई कर्मचारी या संबंधित अधिकारी किसी भी तरह की लापरवाही बरतता है और शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चला पाता तो आने वाली मीटिंग में उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेकर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, क्योंकि शहर वासियों के स्वास्थ्य का सवाल है और अगर सफाई नहीं होगी तो शहर वासियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नगर प्रधान होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि वह शहर में सबसे पहले सफाई व्यवस्था और बरसात के पानी की निकासी का ध्यान रखें और अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को सफाई के मुद्दे को लेकर लगातार हिदायतें दे।
नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने कहा कि वह शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई कर्मचारियों का तो हिदायतें दे ही रहे हैं साथ ही वह शहर वासियों से भी अपील करते हैं कि अपने घर के आगे गली मोहल्ले में सफाई करते वक्त कूड़े को मेनहॉल में ना डालें। कूड़ा इकट्ठा करके डस्टबिन या कचरे के डब्बे में डाला जाए। उन्होंने कहा कि कई बार शहरवासी सफाई करते वक्त कूड़ा मेन हॉल में डाल देते हैं जिसकी वजह से कूड़ा मेन हॉल में फंसता है और बरसात का पानी इकट्ठा होना शुरू हो जाते हैं जो कि कई बीमारियों का कारण बनता है।
नगर प्रधान ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ-साथ शहर वासियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि कूड़ा करकट इकट्ठा ना होने दें या कहीं भी कूड़ा करकट ना फेंके। उसे डस्टबिन कचरे के डब्बे में डालें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें