मोदी सरकार और आप सरकार जनता का बना रही है बेवकूफ, आम आदमी पार्टी का लगातार गिर रहा है ग्राफ: एच एस लकी (चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान)


चंडीगढ़ के कांग्रेस प्रधान एचएस लकी ने आज केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी लगातार जनता का बेवकूफ बना रही है जहां एक तरफ केंद्र सरकार का नारा था की महंगाई कम कर दी जाएगी लेकिन पिछले 8 सालों से सत्ता में रहते हुए जिस कदर की महंगाई केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई है उस तरह की महंगाई कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए कभी नहीं देखी गई उन्होंने कहा कि आज जो सिलेंडर 1100 से 1200 सौ के बीच मिल रहा है ।वही सिलेंडर कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए मात्र 400 रुपए के बीच मिलता था इसी तरह मोदी बंद कर सरकार के कार्यकाल में लगातार बेरोजगारी में इजाफा होता जा रहा है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी मनमर्जी के कानून बना देती है और बाद में उसे देश की जनता द्वारा किया गया विरोध देखना पड़ता है उन्होंने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है जो सिर्फ पूंजीपतियों के बारे में ही सोच सकती हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जितने भी निर्णय लिए, सबका हर्जाना जनता को भुगतना पड़ा है। पहले नोटबंदी की गई लेकिन आज तक कोई भी काला धन वापस नहीं आया और जनता को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। उसके बाद काले कृषि कानून लाए गए जिसमें किसान आंदोलन में सैकड़ों किसानों की शहीदी हुई, तब मोदी सरकार नहीं जागी , लेकिन चुनाव के दौर में मोदी सरकार ने कानून वापस लेकर चुनाव जीतने की एक चाल चली थी। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार अग्निवीर योजना के तहत युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलने की कोशिश में है। 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी जनता को बेवकूफ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं को ₹1000 देने की बात कह कर उन्होंने वोट हासिल किए, लेकिन पंजाब में बदलाव की जगह कानून व्यवस्था बिगड़ती नजर आई। ना ही ₹1000 देने का कोई ऐलान अभी तक किया गया है। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बैठकर पंजाब की सरकार चला रहे हैं और भगवंत मान को एक रबड़ का गुड्डा बनाकर कुर्सी पर बिठाया गया है। राघव चड्ढा को पंजाब में एक बड़ा पद देने का मकसद सिर्फ दिल्ली से पंजाब सरकार चलाना है।  लेकिन जनता अब अरविंद केजरीवाल की चालाकियां समझ चुकी है। भगवंत मान की हॉट सीट संगरूर से केजरीवाल को बहुत उम्मीदें थी। उसी संगरूर से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा । यह आम आदमी पार्टी का गिरता हुआ ग्राफ दर्शाता है । 
कांग्रेस की डूबती नैया के सवाल पर एच एस लकी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति की इमारत बहुत मजबूत और पक्की इंटो से बनी है। इसे गिराना मोदी सरकार या किसी और राजनीतिक दल के बस की बात नहीं है ।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सही परिभाषा कांग्रेस में ही देखने को मिलती है। मोदी सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक शब्द भी बोल कर नहीं दिखा सकता और यही हाल आम आदमी पार्टी का है । आम आदमी पार्टी की कठपुतलियां अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के इशारों पर नाचती हैं, लेकिन कांग्रेस में एक लोकतंत्र समाया हुआ है जिसके चलते कांग्रेस अपना हुकुम बजाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं को विवश नहीं करती। 
चंडीगढ़ नगर निगम को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि शहर में आज भी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है ।ड्डू माजरा का डंपिंग ग्राउंड जिसकी वजह से वहां के रहने वालों में बीमारियां फैलने का खतरा है और सांस लेना भी दूभर है, उसकी तरफ कभी सांसद किरण खेर का ध्यान ही नहीं गया नाही चंडीगढ़ नगर निगम उसका कोई सही इलाज ढूंढ पाया है।  उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों के लिए वह लगातार चंडीगढ़ नगर निगम के सोए हुए अधिकारियों और सांसद को जगाने के लिए धरना, प्रदर्शन और जनता के हक में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे । 
उन्होंने कहा कि पहले मोदी सरकार ने नारा दिया था *अब की बार मोदी सरकार* लेकिन अब जनता का नारा है *अबकी बार चलती करो मोदी सरकार*। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की जनता के हकों के लिए आवाज उठाती रहेगी। यह आवाज उस सरकार के आगे बिल्कुल बंद नहीं होगी जिस सरकार में केवल पूंजी पतियों का डंका बजता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान