नगर निगम पंचकूला के वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के चुनाव न करवाना दुर्भाग्यपूर्ण : ओ पी सिहागइस बारे कानूनी राय लेने की हो रही है तैयारी : सुशील गर्ग व राजेश निषाद ।
पंचकूला, 30 जुलाई : जननायक जनता पार्टी से सम्बंधित दोनों पार्षदों सुशील गर्ग व राजेश निषाद ने आज जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग के साथ नगरनिगम पंचकूला में वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के चुनाव जल्दी करवाने को लेकर उनके कार्यलय में गम्भीरता से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी 2021 को पंचकूला नगरनिगम के मेयर व चुने हुए पार्षदों की हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी थी। हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट एवं हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन इलेक्शन रूल्स की विभिन्न धाराओं में दिए गए प्रवाधानो के मुताबिक हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा नवनिर्वाचित महापौरों व वार्ड सदस्यो के नामो का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 60 दिनो के अंदर वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के चुनाव करवाने नियमानुसार जरूरी होते हैं। इसके अतिरिक्त इन दोनोँ महत्वपूर्ण पदों का कार्यकाल भी मेयर की तरह पूरे 5 साल का होता है। आज की बैठक में इस बात पर गहरी चिंता जताई गई कि हरियाणा सरकार के अधिकारी जिसमे नगरनिगम पंचकूला के आ...