*रायपुररानी अनाज मंडी में किसान फसल उठान व फ़सल के भुगतान से पूर्णतः संतुष्ट :-दमदमा*
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने पंचकूला जिले के सबसे बडे ग्रामीण क्षेत्र रायपुररानी स्थित अनाज मण्डी में गेहू की खरीद फरोख्त बारे किसानो से मुलाकात की तथा व्यवस्था का जायजा लिया।
जजपा किसान सेल जिला संयोजक बलकार ठरवा के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा ने रायपुररानी स्थित अनाज मण्डी में गेहू की खरीद फरोख्त बारे अनाज मंडी का दौरा किया!साथ ही जेजेपी ब्लॉक प्रधान कपिल अग्रवाल व बी सी सेल जिला संयोजक पवन दंडरोलो ने किसानो का हालचाल जाना तथा गेंहू की फसल बारे जायजा लिया। भाग सिंह दमदमा ने बताया कि किसानो ने फसल की उठान व पेमेन्ट की सरल प्रक्रिया बारे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला का आभार जताया ओर पूरी मंडी में सभी किसानों ने सरकार की शीघ्र फसल उठान व भुगतान की कर्यप्रणाली पर खुशी जताई!
भाग सिंह दमदमा व बलकार ठरवा के समक्ष किसानो ने कहा कि अबकी बार फसल पर मौसम की मार पड़ी है जिससे पैदावार कम हुई है किसानों ने गेंहू की फसल पर बोनस दिए जाने की मांग रखी जिस पर दमदमा ने उनकी मांग को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तथा कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसान हितैषी है वे सदैव किसान कल्याण व किसान हितो के लिए तत्पर रहते है।
दमदमा ने कहा कि हल्के का कोई भी किसान मजदूर व्यपारी किसी भी समस्य के संबंध में उनसे हर समय सम्पर्क कर सकता है व हम उनकी समस्य के समाधान का हरसंभव प्रयास करेंगे! इस अवसर पर,गुरनाम ठेकेदार,गुरदेव हरयोली,रशीद सुल्तानपुर,रजत पारवाला,गुरजंट हरियोली,महेंद्र सिंह,लाल चंद,साधु राम हरिपुर,विनोद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें