जीरकपुर--- आज जीरकपुर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस!
शनाया चौहान :जीरकपुर--- भाजपा का स्थापना दिवस के मौके परपूरे डेराबस्सी हल्के से आये पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे!
सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया उसके बाद देशभक्ति के गीत गाए गए और राष्ट्रगान का उच्चारण किया गया और वंदे मातरम का उद्घोष किया गया!
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के महामंत्री जीवन गुप्ता ,डेराबस्सी हल्के से भाजपा के प्रत्याशी रहे संजीव खन्ना के साथ-साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया!
ध्वजारोहण के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना गया!
बता दें कि नरेंद्र मोदी आज मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए देशभर के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए,
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और बड़े हर्ष उल्लास के साथ आज हम भाजपा का स्थापना दिवस मना रहे हैं इस दिन की विशेषता यह है कि हमारे कौमी प्रधान जेपी नड्डा वह सुबह प्रधान अश्वनी जी जिस ढंग से कार्यकर्ताओं को उन्होंने संदेश दिया है कि जिस तरह 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया है वही 14 अप्रैल को भारत रतन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है और यह 8 दिन जो बीच के हैं इसे पार्टी सेवा के रूप में मनाए उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ही सेवा के लिए बना है करोना काल में भी देश में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा में
बता दें कि आज के भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुशील राणा,
जिला महामंत्री राजीव शर्मा,मंडल अध्यक्ष जीरकपुर आशीष गर्ग,
अंकुश उप्पल
जिला उपाध्यक्ष,
आशु खन्ना प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
भारतीय जनता पार्टी
रविंदर वैष्णव,राजेश कुमार, राजेंद्र कौशिक, चंद्रमा मिश्रा, सुरेश खटकड़, सुधीर कांतिवाल,अमित भार्गव एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे!वहीं महिला मोर्चा से मंडल अध्यक्ष राशि अय्यर,सुनीता डोगरा, श्रद्धा लवानिया, मोना सिंह, निधि बलूनी, मनीषा,ऊषा ठाकुर, व महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे!
इस मौके पर डेराबस्सी हलके से भाजपा प्रत्याशी रहे संजीव खन्ना ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था और आज भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस है! संजीव खन्ना ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस की सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी और अपील भी की कि हम सब ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को साकार करना है!
बता दें कि आज भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़े, कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को सुना व देखा !
मोदी बोले कि बीजेपी का यह स्थापना दिवस तीन वजहों से महत्वपूर्ण है.
1. आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है.
2. तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां, जिसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं.
3. चार राज्यों में बीजेपी की सरकारें वापस लौटी हैं. तीन दशकों बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 के पार पहुंची है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें