जजपा पंचकूला ने जननायक श्रधेय ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर दी उनको श्रंद्धाजलि।


शनाया चौहान :

जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि 6 अप्रैल को पंचकूला में जिला जननायक जनता पार्टी द्वारा ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जननायक ताऊ देवीलाल  की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर मालार्पण करके पुष्प अर्पित किये  तथा उनको श्रंद्धाजलि दी । 
 जजपा शहरी  जिला प्रधान ने बताया कि श्रंद्धाजलि सभा में देवेंद्र सिंह बबली पंचायत एवं विकास मंत्री हरियाणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस श्रद्धांजलि सभा मे कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली , रणधीर सिंह प्रदेश (कार्यलय सचिव) ,  ओ पी सिहाग  (शहरी जिलाध्यक्ष जजपा) , भाग सिंह दमदमा (ग्रामीण जिलाध्यक्ष), अशोक शेरवाल  (प्रदेशाध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ),(बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला प्रधान)  के सी भारद्वाज , (जजपा प्रदेश महासचिव)  दिलबाग नैन,राजेश  निषाद (पार्षद) एवं अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा श्रधेय जननायक  ताऊ देवीलाल के जीवन बारे  विचार सांझा किये तथा उनके  द्वारा समाज हित में किये गए परोपकारी कार्यो के  बारे में प्रकाश डाला  व काफी वक्ताओं ने उनके साथ अपने जीवन के अनुभवों को सभा मे उपस्थित लोगों  के साथ सांझा भी किया  तथा सभी वक्ताओ ने  उनके सिंद्धान्तों पर चलने के लिए आह्वान किया।  
देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि चौधरी देवीलाल एक सच्चे ,ईमानदार व जनहितैषी नेता था। उन्होंने सारा जीवन गरीबो,  कमज़ोरों, आम लोगो के लिए समर्पित कर दिया ।उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल एक त्याग की मूर्ति थे तथा अपने वादे के पक्के थे।
जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग व ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने कहा कि चौधरी देवीलाल  हरियाणा ही नही अपितु देश भर में एक बहुत ही सम्मानित व लोकप्रिय नेता के रूप में  याद किये जाते हैं। उनका व्यक्तित्व इतना विशाल था कि उन पर सैंकड़ो किताबे लिखी जा सकती हैं।वो किसी जाति या क्षेत्र विशेष के नेता न होकर सारे भारत के सबसे लोकप्रिय नेताओ में से एक थे। दोनों जिला प्रधानों ने कहा कि उनके द्वारा किये सामाजिक कार्य आज देशभर में हर सरकार लागू कर रही है, वो सही मायने में एक सच्चे राजनीतिज्ञ होने के साथ बहुत बड़े समाज सुधारक थे। इस अवसर पर रणधीर सिंह प्रदेश कार्यलय सचिव ने चौधरी देवीलाल को एक सही मायने में गरीबो व किसानों का मसीहा बताया। अशोक शेरवाल प्रदेश अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ ने कहा कि चौधरी देवीलाल एक व्यक्ति न होकर एक पूरी  संस्था थे ।उन्होंने हमेशा अपने जीवन मे गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सोचा व उनके हकों के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जजपा नेता   बलवंत नालाघाट, अरविंद जाखड़ पार्षद ,  जोरा सिंह जिला प्रवक्ता , टी एस तेवतिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी  ,  सुरिन्दर चढ़ा , किरण पूनिया , सुदेश पंवार ,विशंभर पाठक  , हरबंस सिंगला ,  आर के रंगा , निर्मल नानकपुर ,  बलदेव गवाही , बलकार सिंह ठरवा ,  पवन सैनी ,दीपक मोगीनन्द , अंजूराय जिला प्रधान महिला  प्रकोष्ठ  , संदीप राणा, गुरुबचन पुंज,मोहन लाल ,आजाद सिंह , जितेंदर संधू , कर्म सिंह चहल ,महेंदर  शर्मा ,विवेक सांगा,सतीश बजाज , युवा नेता मनीष ,धर्मपाल शर्मा ,धर्मपाल सांगवान , सोहन लाल गुजर,राहुल मल्होत्रा , प्रदीप सिंह , जयपाल नांदल ,हुकम सिंह ,वेद सिंह नैन ,विकास मलिक ,हीरामन वर्मा , नायबसिंह एडवोकेट , गुरदेव  चरनिया, नरेंद्र जैन , सुरजीत झंडा ,देवखान हरोली ,रॉय सिंह , हरि चंद गेरा , बलबीर सैनी ,  भीमसेन सरपंच ,उपेंद्र दुबे, विनोद दुबे ,पवन प्यारेवाला , चमेल राणा ,राजेन्द्र दमदमा,प्रीतम मढवाला ,सोनू दमदमा, विनोद तुरो  आदि सैंकड़ो की संख्या में जजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान