दुष्यन्त चौटाला ही किसानों के सच्चे हितेषी : ओपी सिहाग
पंचकूला, 21 अप्रैल :
शनाया चौहान : पंचकूला
21 अप्रैल को बरवाला अनाज मंडी में जजपा नेताओ द्वारा दौरा किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए जिला जजपा शहरी प्रधान ओपी सिहाग ने बताया कि बरवाला अनाजमंडी में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जाकर हो रही गेहूं की बिक्री का निरीक्षण किया गया । मंडी में किसानों को फसल बेचते समय कोई दिक्कत न आये, इसके लिए सभी इंतजामो को चेक किया गया।
उल्लेखनीय है कि जजपा हाई कमान व उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों अनुसार पार्टी के जिला प्रधानों सहित विधायक ,मंत्री तथा दूसरे वरिष्ठ नेता इस समय जब कनक की आवक मंडियो में ज्यादा आ रही है , किसानो , मजदूरो तथा आढ़तियों को गेहूं की खरीद फ़रोख़्त में कोई परेशानी न आये , इसलिए जजपा नेता मंडियों का दौरा कर रहें है।
ओपी सिहाग ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला किसानों का दुःख दर्द समझते हैं ,वो स्वयं किसान परिवार से है, किसानों के सच्चे हितेषी है। दौरे पर गए जजपा नेताओ ने किसानों व आढ़तियों की शिकायतें भी सुनी तथा उनको यथासंभव हल करवाने का भरोसा दिलाया। ज्यादा मुद्दे इस समय कम बिजली आने के थे । इस बारे जजपा जिला प्रधान ने मौके पर ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो से समाधान हेतू फ़ोन पर बात की। बिजली अधिकारियो ने बताया कि थर्मल पावर प्लांटो पर आ रही कोयले की कमी की वजह से बिजली सुचारू रूप से देने में अड़चन आ रही है। इस परेशानी से शीघ्र ही निजात मिलने की आशा है। आज इस दौरे में पंचकूला जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलबाग नैन ,देवखान हरोली , रामफल यादव, के सी भारद्वाज , अमरीक सिंह , डॉ आर के रंगा, संदीप बतोड़ , दीपक चौधरी , बिटू बागवाली ,विकास मलिक आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें