जीरकपुर में बिल्डर की मनमानी, शमशान की जमीन पर बनाई दीवार, गांव की शामलात जमीन पर किया कब्जा, झुंगियां पंचायत को एक साल से नहीं दिया किराया


 शनाया चौहान : जीरकपुर। जीरकपुर में बिल्डरों की मनमानी का एक और मामला सामने आया है। यहां पंचायत की सहमति के बगैर न केवल जमीन पर कब्जा कर लिया बल्कि शमशान के लिए आरक्षित जमीन पर निर्माण भी शुरू कर दिया। नगर परिषद ने अगर कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में शमशान के लिए आरक्षित जमीन पर ही दीवार का निर्माण शुरू कर दिया।
लोट्स ग्रीन बिल्डर के विरोध में आज गांव झुंगियां के लोग एकत्र हुए। गांव के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह,जोगिंदर सिंह नंबरदार ,करनैल सिंह,जसवीर सिंह, हरसिमरन ,कुलविंदर सैनी   के बुलावे पर जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी व अन्य प्रतिनिधि यहां पहुंचे। गांव के सरपंच ने जैक प्रतिनिधियों को बताया कि लोट्स ग्रीन द्वारा सक्षम प्रोजैक्ट यहां चलाया जा रहा है। बिल्डर द्वारा एक साल से जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि बिल्डर ने पंचायत को शामलात जमीन का दो लाख रुपये प्रति माह किराया देने का वादा किया था लेकिन दो साल से किराया नहीं दिया जा रहा है। बिल्डर की तरफ करीब 48 लाख रुपये बकाया खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की तरफ यहां शमशान के लिए जमीन आरक्षित रखी गई थी अब बिल्डर ने पंचायत की सहमति के बगैर ही दीवार बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया।
सुखदेव चौधरी ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण पूर्व कांग्रेस इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों व उनके बेटे परिषद प्रधान उदयवीर ढिल्लों के इशारे पर हो रहे है।
 नगर परिषद के अधिकारियों को जब बताया गया तो उन्होंने छुट्टी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
जैक प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि यहां पिछले तीन दिनों से सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोटस ग्रीन के प्रबंधकों के खिलाफ सोमवार को दफ्तर खुलते ही एसएडीएम तथा एडीसी को शिकायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा इस मामले में जो भी कार्रवाई की जाएगी जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन इस मामले में उनका पूरा सहयोग करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान