कालका क्षेत्र में बावा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा सत्यापित की जएगी:-दमदमा
शनाया चौहान: कालका
14 अप्रैल 2022 को कालका गांधी चोंक पार्क में एस सी सेल जिला संयोजक जेजेपी अमित सोनकर द्वारा आयोजित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में विशेष तौर पर जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष ग्राम भाग सिंह दमदमा ने शिरकत की!
दमदमा ने कहा कि हमे बाबा साहिब डॉ भीम राव अम्बेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। सामाजिक समानता का जो संदेश उन्होंने दिया था वो आज चरितार्थ हो रहा हैं!संविधान निर्माता बाबा साहिब ने कानूनी रूप से दबे कुचले वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है तथा समाज के इन वर्गों को कानूनी अधिकार प्रदान किये!
शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष करो का मूल मंत्र किसी भी क्षेत्र में कामयाबी पाने का व हर समस्य के समाधान का मूल मंत्र है जिस पर हम चलते हुए हर मंजिल को पा सकते है!
साथ ही इस अवसर पर ड्रग्स चिट्टा आदि नशों को अपने क्षेत्र से खत्म करने की युवाओं ने शपथ ली व किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति को हस्पताल पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया!
इस अवसर पर भगवान महावीर जी जयंती की भी सबको बधाई व शुभकामनाएं दी गई!
इस अवसर पर विशम्भर पाठक स्थानीय निकाय प्रदेश उपाध्यक्ष,हरि चंद कश्यप,प्रेम लाल बागवान,वीरू,देवेंद्र हितेश जैन,सुखचैन करनपुर आदि साथी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें