बीस साल से सत्ता की मलाई खा रहे ढिल्लों अपने गिरेबां में झांके,,,,एडीसी की रिपोर्ट जनता मांग रही जवाब,,, जमीनों पर कब्जे, फर्जी रजिस्ट्रियों में पिता-पुत्र ने बनाए रिकार्ड


शनाया चौहान : जीरकपुर जीरकपुर। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर डेराबस्सी हलके से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों तथा उनके बेटे उदयवीर ढिल्लों को घेर रहे जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। जैक प्रधान ने ढिल्लों के बेटे एवं जीरकपुर परिषद प्रधान के उस बयान में निंदा की है जिसमें उन्होंने जैक को एक पार्टी विशेष का पेड कर्मचारी बताया गया है।
सुखदेव चौधरी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि दीपेंद्र ढिल्लों वर्ष 1997 से लेकर आज तक समय-समय की सरकारों में रहकर डेराबस्सी के भोले-भाले लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपेंद्र ढिल्लों वर्ष 1997 की अकाली-भाजपा सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल थे और उन्हें मरहूम कैप्टन कंवलजीत सिंह इस इलाके में लेकर आए थे। इसके बाद 2002 में सत्ता में आई अमरिंदर सरकार के साथ जा मिले और फिर से एडीशन एडवोकेट जरनल बन गए। इसके बाद अकाली दल में जाकर पटियाला जिला में प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन बने और फिर से कांग्रेस की सरकार आई तो कांग्रेस में शामिल होकर डेराबस्सी के हलका इंचार्ज बनकर यहां अपने चहेतों से फर्जीवाड़ा करवाया।
सुखदेव चौधरी ने कहा कि जीरकपुर स्थित नाभा साहिब गुरूद्वारे में लाइट लगाने को लेकर हुए घोटाले में एडीसी की रिपोर्ट में परिषद प्रधान उदयवीर ढिल्लों को दोषी ठहराया जा चुका है। इसके बावजूद वह राजनीतिक दबाव से कार्रवाई को रूकवा रहे हैं। सुखदेव चौधरी ने कहा कि डेराबस्सी में दीपेंद्र ढिल्लों के करीबी परिषद प्रधान रणजीत रेड्डी पर मरे हुए व्यक्ति की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा करके रजिस्ट्री करवाने और धार्मिक स्थल राम तलाई के निर्माण में लाखों का घोटाला करने के आरोप लग चुके हैं।
लालडू में दीपइंदर ढिल्लों के करीबी परिषद प्रधान पर शामलात जमीन से पेड़ बेचने का घोटाला करने के आरोप लग चुके हैं। घोटालेबाजों को जिम्मेदार कुर्सियों पर बिठाकर दीपेंद्र ढिल्लों खुद घोटालों को शह दे रहे हैं। सुखदेव चौधरी ने कहा कि आज दीपेंद्र ढिल्लों को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने इस इलाके में विकास करवाने की बजाए केवल अपने लोगों से घोटालों को अंजाम दिलवाया है। ऐसे में वह तथा उनके बेटे भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देने की बजाए जनता की समस्याएं उठाने वाली जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन पर एक राजनीतिक दल के साथ मिले होने का आरोप लगा रहे हैं। बेहतर होगा ढिल्लों जनता के बीच जाने से पहले भ्रष्टाचार के आरोपों में जवाब दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*