मेनका भारद्वाज, सुमन देवी व लव राणा ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

 शनाया चौहान :कालका । 
कालका से इनलो पार्टी छोड़ मेनका भारद्वाज ( इनेलो कोषाध्यक्ष जिला पंचकूला ) सहित सुमनदेवी व लव राणा ने आम आदमी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामा। मेनका ने कहा की आम आदमी पार्टी आम लोगों को आगे बढ़ाती है और आम लोगों की समस्याओं का हल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में आम जनता के लिए जो कार्य किये हैं, वो आज तक के इतिहास में किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किये। दिल्ली के काम देख व आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित हो आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट प्रवीन हुड्डा ने  टोपी पहना कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलायी।

मेनका ने केजरीवाल प्रवीण हुड्डा का धन्यवाद किया और आम आदमी पार्टी मे अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया और बहुत ही जल्द अन्य व्यक्तियों को भी पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। प्रवीण हुड्डा ने मेनका को आम आदमी पार्टी जॉइन करने पर शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*