कांग्रेस सरकार ने पंजाब के किसानों को कैंसर दिया है:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली वर्चुअल रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत *सत श्री अकाल* से की। इसके बाद रैली से जुड़े लोगों का पंजाबी में स्वागत किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनाकर पंजाब के किसानों को कैंसर दिया है । इसके बजाय किसानों को आधुनिक कोल्ड स्टोर, फूड पार्क और फूड प्रोसेसिंग की जरूरत है ।अपने उत्पादन के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत है। पीएम ने कहा कि अगर पंजाब में बीजेपी की सरकार बनती है, तो बीजेपी डबल इंजन वाली सरकार के रूप में और तेजी से काम करेगी। पंजाब के किसानों को खेती से होने वाले खर्चे घटाकर आमदनी बढ़ाने की पहल की जाएगी। छोटे किसानों की भलाई के लिए बजट में खाद्य सब्सिडी लगाकर रिकॉर्ड राशि भी रखी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि औद्योगिक केंद्रों को एक जिला एक उत्पाद के तहत विकसित किया जाएगा और लुधियाना के टेक्सटाइल सेक्टर को भी बढ़ाया जाएगा। डबल इंजन वाली सरकार के अधीन पंजाब बहुत तेजी से विकास करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हमेशा सिख मर्यादा के विरोध में नजर आए हैं, लेकिन भाजपा और एनडीए हमेशा सिखों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कुछ लोगों के लिए पंजाब सिर्फ सत्ता का साधन ही रह गया है ।हमारे लिए गुरु परंपरा और पंजाबियों की सेवा और सत्कार की परंपरा को निभाना हमारा फर्ज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में विकास करवाने के लिए भाजपा की सरकार को लाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने पूरी तरह से पंजाब को खा लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें