एनके शर्मा के समर्थकों द्वारा किया जा रहा है जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार,,,लोगों का सहयोग देखकर बढ़ रही जीत की उम्मीद
शनाया चौहान :जीरकपुर
आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एनके शर्मा के समर्थकों द्वारा लगातार शहर भर में प्रचार-प्रसार को तेजी दे दी गई है। सभी समर्थक और शर्मा का परिवार लगातार शर्मा के लिए वोट मांगते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ अकाली दल के कार्यकर्ता एनके शर्मा के समर्थन में वोटों की अपील करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एनके शर्मा के समर्थक भी जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार में जुड़े हुए हैं। आज एनके शर्मा के प्रचार प्रसार के लिए स्प्रिंग डेल टावर टू सोसाइटी में मोंटी की अगुवाई में एनके शर्मा के लिए वोट मांगे गए। इस मौके पर लोगों का सहयोग देखते हुए मोंटी ने कहा कि एनके शर्मा की जीत निश्चित है और एनके शर्मा एक बार फिर से विधायक बनकर अपनी हैट्रिक पूरी करेंगे । कांग्रेस उम्मीदवार से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मोंटी ने कहा कि यह सब मौसमी हवाएं हैं, जो बहुत जल्द रुकने वाली हैं, और एनके शर्मा भारी मतों से विजयी होंगे । मोंटी के साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी एनके शर्मा की जीत पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि एनके शर्मा ही एकमात्र उम्मीदवार हैं, जो जनता के दिलों में समाए हैं। इसी वजह से जनता ने लगातार उन्हें विधायक पद के लिए चुना है और इस बार भी जनता उन्हें ही विधायक पद के लिए चुनेगी।
एनके शर्मा के प्रचार प्रसार हेतु स्प्रिंग डेल टावर 2 सोसाइटी में मोंटी के साथ वाइस प्रेसिडेंट स्प्रिंग डेल टावर 2 सतीश राणा, डीपसी लोमस, परमिंदर सिंह बाजवा, राजेंद्र सिंह राणा, एस एस सेतिया, कर्मवीर बेदी और पंकज पांडे मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें