सिर्फ हमारे वोट नहीं बल्कि कई साल हुए हैं बर्बाद इस बार नहीं दोहराएंगे यह गलती : जनता डेरा बस्सी
शनाया चौहान: डेरा बस्सी
किसी देश की जनता के पास अगर सबसे ज्यादा कीमती कुछ होता है तो वह है उसका वोट। एक आम आदमी का वोट तख्ता पलटने की हिम्मत रखता है । एक वोट के जरिए ही यह तय होता है कि आने वाला हाकिम या वजीर कौन होगा। जनता के पास केवल एक मात्र वोट का ही हथियार है, जिस हथियार से जनता फरेबी और झूठे नेता का चुनावी खात्मा कर सकती है। एक-एक वोट को पाने के लिए झूठे और भ्रष्ट नेता हर संभव कोशिश करते हैं, इस एक वोट के लिए अमीरों से दोस्ती की जाती है और गरीबों से उनके वोट खरीदने की कोशिश की जाती है । गरीबों की गरीबी का फायदा उठाते हुए अनाज के कुछ दानों या चंद सिक्कों पर वोट खरीदे जाते हैं, लेकिन कुछ जागरूक लोग ऐसे भी होते हैं जो अपना वोट कभी नहीं बेचते और उस उम्मीदवार को ही अपना वोट डालते हैं जिस उम्मीदवार में उन्हें देश का सुनहरा भविष्य दिखाई देता है। राज्य का सुनहरा भविष्य दिखाई देता है। देश से लेकर राज्य तक और राज्य से लेकर अपने क्षेत्र तक जनता अपने बेशकीमती वोट से बदलाव लाने की ताकत रखती है और इस बार हल्का डेराबस्सी कि जनता भी अपने वोट का सही इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हलका डेराबस्सी की जनता ने बातचीत में बताया कि पिछले कई सालों से उनका ना सिर्फ वोट खराब हुआ है बल्कि उनके कई साल खराब हुए हैं। हलके के कई साल खराब हुए हैं। जनता ने कहा कि एक उम्मीद, एक भरोसे, एक विश्वास पर वोट डाले गए थे, लेकिन जिस विकास की उम्मीद दिलाई गई थी, जिस विकास की बढ़-चढ़कर बातें और वादे किए गए थे, वही वादे आज फिर से दोहराए जा रहे हैं लेकिन पिछली बार चुने गए उम्मीदवार द्वारा उन बातों को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। हलका डेराबस्सी की जनता ने कहा कि इस बार डेराबस्सी एक बदलाव चाहता है, जिस तरह पिछले 10 सालों में विधायक शर्मा द्वारा वादे पूरे नहीं किए गए, हलका डेराबस्सी का कोई विकास नहीं कराया गया। कभी हलका डेराबस्सी की समस्याओं के लिए विधानसभा में आवाज तक नहीं उठाई गई। इन सब को देखते हुए हलका डेराबस्सी अब एनके शर्मा पर भरोसा करने के मूड में नहीं है। हलका की जनता ने कहा कि इस बार हम उस प्रत्याशी को सामने लाएंगे, जिससे हमें विकास की उम्मीद है। नगर परिषद चुनाव में भी इस बार जनता ने अपना कीमती वोट देकर तीनों नगर परिषद पर कांग्रेस का परचम लहराया था। इससे पहले नगर परिषद में अकाली दल को बिठाया गया था, लेकिन अकाली दल द्वारा कोई भी विकास कार्य को अंजाम ना दिए जाने के कारण हमने अपना कीमती वोट कांग्रेस को दिया और इस बार भी विधानसभा चुनावों में हमारे वोट कांग्रेस को ही जाएंगे ।हलका की जनता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा वोट ही हमारी ताकत है और इस बार हम अपनी यह ताकत किसी ताकतवर चेहरे के आगे पस्त नहीं होने देंगे । हम वोट उस प्रत्याशी को देंगे जो जमीन से जुड़ा और हर मुश्किल में हलके के साथ खड़ा है। शहर के कई बुजुर्गों ने भी हलका की जनता से अनुरोध किया कि जिस तरह पिछले कई साल विकास का इंतजार करते गुजरे हैं, इसी तरह आने वाले साल भी सिर्फ इंतजार में ना गुजरे इसके लिए शहर में बदलाव लाया जाए। अपने वोट का सही इस्तेमाल किया जाए और जिस तरह से कांग्रेस ने 8 महीनों में विकास कार्यों को अंजाम दिया है उन विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस को वोट डाला जाए।
हलके की जनता ने कहा कि विकास करने और निजी विकास करने में फर्क होता है। अब विकास और निजी विकास का समीकरण जनता को समझ आ गया है और इस समीकरण को अब जनता बदलने के मूड में है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें