नारी शक्ति संगठन ने नहीं थामा अकाली दल का हाथ, लोगों को किया जा रहा है भ्रमित: नीरू गुप्ता


शनाया चौहान: जीरकपुर
नारी शक्ति संगठन द्वारा अकाली दल का हाथ थामने की खबर सामने आई ही थी कि नारी शक्ति संगठन के सदस्यों ने इस खबर को खंडित कर दिया है। इस खबर का खंडन करते हुए नारी शक्ति संगठन से नीरू गुप्ता और बाकी सदस्यों ने कहा कि हमने अकाली दल का हाथ नहीं थामा है, ना ही हम अकाली दल में शामिल हुए हैं। नारी शक्ति संगठन की मुख्य सदस्य नीरू गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता राणा अकाली दल में जरूर शामिल हुई हैं लेकिन बाकी सदस्य अकाली दल में शामिल नहीं हुए। इसलिए यह कहना गलत है कि नारी शक्ति संगठन ने अकाली दल का हाथ थामा है। नीरू गुप्ता के साथ-साथ संगठन की अन्य महिलाओं ने भी इस दावे को गलत करार देते हुए कहा कि सिर्फ ममता राणा के अकाली दल में चले जाने से पूरा नारी शक्ति संगठन अकाली दल में नहीं जाएगा। 
नीरू गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति संगठन एक एनजीओ है और हमारे एनजीओ ने किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया। नीरू गुप्ता ने कहा कि अगर ममता राणा या उनके साथ 1-2 अन्य सदस्यों ने अकाली दल को समर्थन दिया है तो यह एक व्यक्तिगत समर्थन है।नारी शक्ति संगठन ने किसी भी तरह से किसी राजनीतिक दल को कोई समर्थन नहीं दिया और नारी शक्ति संगठन के नाम से लोगों में भ्रम पैदा ना किया जाए। 
उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति संगठन एक एनजीओ के तौर पर जनता के साथ जुड़ा है और जनता के साथ जुड़ा रहना ही हमारा मकसद है। जनता की परेशानियों में उनके साथ खड़े रहना ही हमारा कर्तव्य है ।अकाली दल में शामिल होने की खबरों का साफ तौर पर खंडन करते हुए नीरू गुप्ता व अन्य सदस्यों ने कहा कि हमारे एनजीओ का नाम किसी भी राजनीतिक दल से ना जोड़ा जाए। अगर कोई व्यक्ति व्यक्तिगत तौर पर किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो रहा है तो यह उसकी इच्छा है लेकिन नारी शक्ति संगठन सिर्फ जनता के साथ जुड़ा है हमें राजनीतिक भ्रम से दूर रखा जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*