संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास जी द्वारा दी गयी शिक्षा मन की पवित्रता से शुरू होती है:-दमदमा
पिंजौर:-आज दिनांक 13 फरवरी को आगामी 16 फरवरी को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का 645 वें जन्मदिवस उपलक्ष्य में पिंजौर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई । पिंजौर शहर में तीन गुरु रविदास सभाओं सहित आसपास के गांवों की गुरु रविदास सभाओं के सांझा सहयोग से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्री गुरु रविदास जी की भव्य पालकी को मुख्यतिथि जजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भाग सिंह दमदमा ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया।भाग सिंह दमदमा ने कहा कि गुरू रविदास जी बहुत ही सरल स्वभाव के होने के साथ साथ दुनिया को आडंबर छोड़ की मन की पवित्रता पर बल देते थे।उन्होंने जाति प्रथा सहित ऊंच नीच से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया।हमें संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के दिखाए रास्ते पर चल कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर नालागढ़ रोड से मानकपुर, हुडा सेक्टर, सूरजपुर, एचएमटी, मल्लाह मोड़, मेन बाज़ार से होते हुए गुरु रविदास मंदिर, बिटना कालोनी में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा आयोजन समिति के चेयरमैन दयानंद बड़गुजर, सभा के चेयरमैन जतिंद्र कुमार (एचपी गैस) व चेयरमैन ईश्वर राम खुल्लर, तीनो सभाओं के अध्यक्ष बलबीर सिंह मुंडे,कुलवंत कुमार व ओम् प्रकाश भुक्कल,जय सिंह,पवन कुमार,रंजीत सिंह,बलबीर गुरे,राजेश बिहटा,प्रदेश सचिव एस सी सेल जजपा सुरेन्द्र नम्बरदार,ब्लॉक अध्यक्ष जजपा निर्मल नानकपुर,जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विशंभर पाठक,शहरी अध्यक्ष राजेश छाबड़ा,जिला उपाध्यक्ष राजेंदर लेही,प्रदीप करणपुर,जिला सचिव,उपेंद्र दुबे,मदन नानकपुर,जीतु झंडा सहित भारी संख्या में महिलाओं, बच्चों ने शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान सड़क यातायात अनुशासन व कोरोना नियमों की पालना की गई। गुरु रविदास मंदिर सभा ने दोपहर के समय अटूट भंडारे का आयोजन किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें