विकास मंच पंचकूला कर रहा है कार्रवाई की मांग नगर निगम पंचकूला में भ्रष्टाचार बंद हो: देवराज शर्मा


शनाया चौहान: पंचकूला
आज विकास मंच पंचकूला के सदस्य और पंचकूला के वेंडर्स एक बार फिर से बारिश होने के बावजूद भी अपनी जायज़ माँगो को ले कर, जिससे कि पंचकूला शहर का और पंचकूला के लोगों का ही हित होगा, नगर निगम केदफ्तर के बाहर इकट्ठे हुए । उन्होंने अपनी सबसे महत्वपूर्ण माँगों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए नारे लगाए।  नगर निगम कमिश्नर ने सोमवार को पुरा आश्वासन दिया था कि कल से सेक्टर 20 के वेंडर्स को अभी चिन्हित वेंडिंग जोंन में ज़रूर बिठा देंगें। लेकिन  ऐसा कुछ किया ही नहीं । मेयर आज 2.15 तक नगर निगम दफ्तर में ही नहीं आए। सभी लोग माँगो को ले कर जिनमें सबसे पहले कोरोना से मरने वालों के दाहसंसकार के पैसों में हेराफेरी कर ग़बन पर FIR करवाना, फोगिंग मशीनों की ख़रीद में एक्शन, और केन्द्र सरकार तथा हरियाणा सरकार के द्वारा बनाया हुआ स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट हुबहू तुरंत लागू करने और किसी भी वेंडर को रोटी रोज़ी कमा कर परिवार का पेट पालने से नहीं रोकना है। 
पंचकूला के लीडरों के साथ साथ नगर निगम के अधिकारी भी जनता को लगातार गुमराह करने में लगे हुए हैं। 
विकास मंच बार बार माँग करता आ रहा है कि झुठ का सहारा ले कर जनता को गुमराह मत करो और वेंडर्स जिनके लिए ही वेंडर्स एक्ट बनाया है, उसकी धज्जियाँ उड़ानी बंद करो। 
HSVP ने नगर निगम को हर सेक्टर में वेंडर्स ज़ोन बनाने के लिए जगह चिन्हित कर के नक़्शे दिए हुए हैं। लेकिन मेयर और कमिश्नर कह देते हैं हमें पता ही नहीं है। शर्मा ने कहा कि हमें लगता है कि यह एक राजनीतिक दबाव है। न ही ये लोग कुछ पता ही करना चाहते हैं, क्योंकि अगर सच्चाई पता चल गई तो यह मनमानी नहीं कर सकेंगे और लोगों को और वेंडर्स को गुमराह भी नहीं कर सकेंगे। 
विधान सभा स्पीकर और पंचकूला के एम एल ए ज्ञान चंद गुप्ता को जब पिछले हफ़्ते  नगर निगम के दफ्तर के बाहर मिले थे तब साफ़ साफ़ उन्होंने कमिश्नर , मेयर और अधिकारियों को कहा खाकी कोरोना दाह संस्कार के पैसों में हेराफेरी कर लिस्ट में नाम डालने वालों और पैसों के ग़बन करने वालों पर तुरंत एक्शन लो। 
लेकिन कमिश्नर और मेयर पता नहीं क्यों ऐसा नहीं कर रहे हैं। यह सरकारी पैसा है जनता का पैसा है इसे ग़बन होने पर यह कैसे चुप बैठे रह सकते हैं। 
विकास मंच पंचकूला के सदस्य और पंचकूला के वेंडर्स लगातार नगर निगम के दफ्तर आते रहेंगे और अपना रोष इन माँगो पर दिखाते रहेंगे। जब तक मेयर और सभी पार्षद लोगों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी सही से नहीं निभाते हैं। 
देवराज शर्मा ने कहा कि ज्ञान चंद गुप्ता को भी फिर से अनुरोध करते हैं स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट हुबहू लागू करवाएँ और भ्रष्टाचार ख़त्म कर वेंडर्स के बसाते हुए अतिक्रमण हटाएँ। 
कोरोना से मरे लोगों के दाह संस्कार के पैसों के ग़बन पर FIR करवाने के तुरंत ही लिखित आर्डर करें। कमिश्नर,मेयर और जिसके अधिकारी शायद इन मुद्दों पर उनके ज़बानी आदेश नहीं मानना चाहते या कुछ और बात है।
पंचकूला विकास मंच ने मांग की है कि नगर निगम में डी एम सी की सीट पर तुरंत नया अधिकारी बिठाएँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*