डेराबस्सी हलके में जैक चलाएगी मतदाता जागरूकता अभियान
शनाया चौहान : जीरकपुर।
जीरकपुर में लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उजागर करने तथा जनता के हितों की आवाज उठाने वाली जैक रैजीडेंटस वैलफेयर सोसायटी द्वारा डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में वोटर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत रविवार से की जा रही है।
जैक प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए रविवार को पटियाला मार्ग पर स्थित एलआरसी होटल में जैक द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल का व्यक्ति भाग ले सकता है लेकिन वह राजनीतिक भाषण नहीं करेगा।
चौधरी ने बताया कि जीरकपुर तथा डेराबस्सी के लोगों की आपात स्थिति में मदद के लिए इस कार्यक्रम के दौरा जैक द्वारा दो ई ईको एंबुलेंस भी बुक करवाई जाएंगी। आने वाले समय में जैक द्वारा लोगों की मदद के लिए फ्री एंबुलेस सेवा भी शुरू की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें