यादवेंद्र शर्मा ने मांगे भाई के लिए वोट, एनके शर्मा की जीत की जताई उम्मीद
शनाया चौहान : जीरकपुर
जीरकपुर के वार्ड 22 से पार्षद यादवेंद्र शर्मा ने आज अपने बड़े भाई एनके शर्मा के लिए जनता से वोट मांगे । यादवेंद्र शर्मा ने आज डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया, जिसके चलते आज वह सावित्री ग्रीन वन में पहुंचे। डोर टू डोर प्रचार प्रसार से मिले लोगों के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि एनके शर्मा एक बार फिर से विधायक पद पर विराजमान होंगे ।यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि लोगों द्वारा भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते अकाली दल की जीत निश्चित है। यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि उनके बड़े भाई एनके शर्मा विधायक पद पर लगातार दो बार रहे हैं और इस बार वह अपनी हैट्रिक पूरी जरूर करेंगे, क्योंकि पूरा हल्का डेराबस्सी से उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है । सावित्री ग्रीन वन में डोर टू डोर प्रचार करते समय यादवेंद्र शर्मा के साथ मोंटी,हरजितेंद्र सिंह पासी( प्रेसिडेंट सगवा ), कर्मवीर सिंह बेदी, पंकज पांडे, परविंदर सिंह बाजवा, दिनेश मल्होत्रा, यश दीवान, हरवीर सिंह भी मौजूद रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें