हिमाचल के मुख्यमंत्री भाजपा उम्मीदवार खन्ना के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
शनाया चौहान: जीरकपुर
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासत पूरी तरह फैली हुई है। हर एक पार्टी अपने अपने दांवपेच चल रही है। सियासी पार्टियों के द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा पार्टी भी चुनाव प्रचार की खास रणनीति के तहत हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10 फरवरी को हल्का डेराबस्सी के भाजपा उम्मीदवार संजीव खन्ना के चुनाव प्रचार के लिए जीरकपुर पहुंचेंगे। 10 फरवरी को ही बीजेपी गठजोड़ का चुनाव मेनिफेस्टो भी जारी किया जाएगा ।यह जानकारी हल्का डेराबस्सी से भाजपा उम्मीदवार संजीव खन्ना ने दी। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डेरा बस्सी विधानसभा हलके के भाजपा उम्मीदवार संजीव खन्ना को वोट डालने की अपील की है ।हिमाचल के मुख्यमंत्री ने आज एक वीडियो संदेश जारी करके कहा कि जीरकपुर डेराबस्सी के जागरूक वोटरों को विनती है कि आने वाली 20 फरवरी को डेराबस्सी हलके के भाजपा उम्मीदवार संजीव खन्ना को ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर जिताया जाए ।उन्होंने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही है ।पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। इस मौके डेराबस्सी भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोगों द्वारा अब तक कई सियासी पार्टियों को मौका दिया गया है। सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के बाद सिर्फ अपना निजी विकास किया है, पर लोगों की भलाई और सुबे के विकास के लिए कुछ नहीं सोचा ।उन्होंने कहा कि लोग एक बार अपने कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी को देकर भारी मतों से जीत दिलाएं। भारतीय जनता पार्टी को पंजाब में विराजमान करें। केंद्र के बीच भाजपा सरकार मौजूद होने से बेहतर तालमेल बनेगा और इस बेहतर तालमेल से सुबह का ढांचागत विकास किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें