हल्का कालका में विकास कार्य करवाना प्राथमिकता- दिग्विजय चौटाला** पूर्व बीडीसी सदस्य रामकिशन वर्मा व सरपंच मल्लहा राजिंदर कुमार साथियों सहित जेजेपी में शामिल** बाइक रैली निकाल कर दिग्विजय चौटाला का हुआ भव्य स्वागत*


 शनाया चौहान: कालका
*कालका, 6 फरवरी।* जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का हल्का कालका का दौरा बेहद सफल रहा, जहां उन्होंने कहा के हल्का कालका के विकास के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा दिन रात लगे हुए है।उन्होंने कहा के चाहे पिंजौर कालका आर यू बी की बात हो चाहे पिंजौर बद्दी आर ओ बी की बात हो,ऐसे बड़े बड़े काम उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाए गए है। वही उन्होंने पिंजौर मल्लाह मोड़ से कालका महामाई तक की सड़क निर्माण का भी जिक्र किया और कहा के इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा।  

दिग्विजय सिंह चौटाला के हल्का कालका के दौरे के दौरान गांव मढवाला में ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया,जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नानकपुर,प्रीतम चौहान,राजेंद्र लेही,गुरदेव चरनिया ,प्रदीप करणपुर,प्रदीप,अमित, गोगी पंच,जीत सिंह,सतविंदर,हल्का अध्यक्ष अजय गौतम,ज्वाला सिंह, रोबिन वशिष्ठ दीपक मोगीनन्द,व विकास मालिक ने दिग्विजय सिंह चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा के सरकार व दुष्यंत चौटाला हरियाणा के युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है,और उन्होंने के कहा के दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में 75 प्रतिशत रोजगार के नियम को ला कर अपना वादा पूरा किया चाहे इस पर स्टे लग गई हो लेकिन दुष्यंत चौटाला यह लड़ाई तब तक लड़ेंगे जब तक हरियाणा के युवाओं को उनका हक नही मिल जाता।
साथ ही उन्होंने बताया के मढ़ावाला बरोटी वाला रोड का एस्टीमेट जो की लगभग 3 करोड़ का है,शाहपुर सड़क का कार्य भी 1.90 करोड़ से जल्द पूरा होगा और मढ़ावाला में फायर स्टेशन की मांग पर भी दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा के इसे भी जल्द पूरा करवाया जायेगा।
वही जिंदर पपलोहा,जगपाल ,टोनी माजरा,अभिषेक गुर्जर,लाड़ी टागरा व अन्य साथियों द्वारा बाइक रैली निकाल कर दिग्विजय सिंह चौटाला का स्वागत किया गया।

दिग्विजय सिंह चौटाला के हल्का कालका के दौरे में पिंजौर तोशा बीच में भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिग्विजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। जिसमे सतबीर मलिक ,अमित सोनकर,हनी सिंह,राहुल मल्होत्रा,राजेश छाबड़ा,विशंभर पाठक,सोनिया,संदीप,उपेंद्र दुबे,लाला चेपरहर ने दिग्विजय सिंह चौटाला का स्वागत किया।

साथ ही में पूर्व बी डी सी सदस्य रामकिशन वर्मा व मौजूदा सरपंच मल्लहा राजिंदर कुमार अपने साथियों सहित जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए। साथ ही हरनेक,बलविंदर, सुखचेन,प्रदीप आदि साथियों ने जेजीपी ज्वाइन की।

दिग्विजय चौटाला ने कहा पिंजौर कालका शहर के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं
वहीं भाग सिंह दमदमा ने दिग्विजय चौटाला के सामने ये मांग रखी की आने वाले नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन की सीट जननायक जनता पार्टी के हिस्से में लाए,पिंजौर कालका में जननायक जनता पार्टी एक मजबूत पार्टी है और अगर ये सीट जजपा के पास आती है तो यकीनन इसे जीत कर दुष्यंत चौटाला जी झोली में डालने का काम करेंगे।
इस पर दिग्विजय चौटाला ने कहा के पिंजौर कालका नगर परिषद की चेयरमैन की सीट पर हम उम्मीद करते हैं कि यह सीट जजपा के खाते में आएगी और पिंजौर कालका नगर परिषद चेयरमैन जेजेपी का ही होगा।

दिग्विजय सिंह चौटाला के हल्का कालका के दौरे के दौरान गांव कोटियां में पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा दिग्विजय चौटाला का भव्य स्वागत किया गया। जहा कार्यालय सचिव जिला पंचकुला गुरबचन पुंज कोटियां ने दिग्विजय चौटाला का शॉल दे कर स्वागत किया व जिला उपाध्यक्ष कमलजीत ऋषि,पूर्व पंच स्वर्ण सिंह व सुखजिंदर सिंह, जिला संगठन सचिव अमिता गुप्ता, जिला महासचिव ज्योति ,मोरनी ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव राणा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अली खान, पूर्व सरपंच सुच्चा सिंह, ने भी दिग्विजय चौटाला का स्वागत किया।
वही ग्रामीणों ने भाग सिंह दमदमा व गुरबचन पुंज कोटियां के माध्यम से दिग्विजय सिंह चौटाला से समक्ष अपनी अपनी समस्या रखी और दिग्विजय सिंह चौटाला ने आश्वासन दिलवाया के जल्द से जल्द  सभी कामों को पूरा करवाया जायेगा।
 
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में गठबंधन सरकार निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यही है कि आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानकर उन्हें हल करवाया जाए ताकि इससे आमजन लाभान्वित हो। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इसके लिए निरंतर पार्टी के वरिष्ठ नेता गण हलके अनुसार दौरा कर रहे है और स्थानीय लोगों की समस्याएं हल करवाने के लिए प्रयासरत है। वहीं जेजेपी प्रधान महासचिव ने पिंजौर हवाई पट्टी का जिक्र करते हुए कहा कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण की योजना को तेजी से सिरे चढ़ाने के लिए डिप्टी सीएम निरंतर कार्य कर रहे है। इसके लिए पिछले दिनों ही डिप्टी सीएम ने हवाई पट्टी का दौरा कर अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व जेजेपी जिलाध्यक्ष ग्रा भाग सिंह दमदमा,जिला प्रभारी व पूर्व विधायक सतविंद्र राणा,जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह,शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग,प्रदेश सचिव बलवंत नालाघाट,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक के सी भारद्वाज, जिला पंचकुला प्रवक्ता जोरा सिंह,बलदेव ग्वाही पंचकुला से पार्षद शुशील गर्ग,राजेश निषाद,दिलबाग नैन,राज सिंह मालिक,अमित सोनकर,विवेक सोनकर,हरिचंद कालका,सतबीर धनखड़,प्रकाश खोखरा,अमिता गुप्ता अंजू रॉय, ज्योति राजपूत,प्रदीप हिमशिख,यशपाल नन्हा निर्मल पंच भोरियाँ सहित अन्य स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कालका के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने दिग्विजय चौटाला जोरदार स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*