डॉ अजय सिंह चोटाला के पूर्णकालिक राजीनतिक सक्रियता से जजपा होगी और मजबूत:-दमदमा



 शनाया चौहान 
 जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की षड्यन्त्रकारी ताकतों द्वारा गलत तरीके व साजिश के तहत कराई गई सजा की अवधि पूरी होने पर तथा उनकी रिहाई की खबर सभी जजपा समर्थकों के लिए बहुत बड़ी राहत व खुशी लेकर आई है तथा समर्थकों के लिए यह पल किसी त्यौहार से कम नही है।
आज जजपा जिला पंचकूला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा के निवास पर जजपा ब्लॉक पिंजोर अध्यक्ष निर्मल नानकपुर,जिला उपाध्यक्ष राजेंदर लेही,जिला कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां,जिला महासचिव प्रीतम मढ़ावाला,कुलदीप नग्गल सोडियां,मदन नानकपुर,प्रदीप शर्मा हिमशिखा,सहित जजपा के साथियों ने इस मौके पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। 
जजपा जिलाध्यक्ष दमदमा ने कहा कि यह दिन जजपा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है तथा सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह व नई स्फूर्ति का संचार है।अब जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला खुलकर संगठन को और ज्यादा मज़बूत करने में जुटेंगे।जजपा पंचकूला जल्दी ही डॉ अजय सिंह चोटाला का पंचकूला जिला में भव्य स्वागत करेगी!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*