जैक की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल से नहीं, सिस्टम से है: सुखदेव चौधरी


शनाया चौहान: जीरकपुर

बीते जमाने में एक मशहूर गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ा था, जिस की शुरुआती पंक्तियां इस प्रकार है *पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा*
आजकल यह पंक्तियां एक बार फिर से हलका डेराबस्सी के लोगों की जबान पर मशहूर हो रहा है और इस गाने की पंक्तियों को हलका डेराबस्सी से अकाली नेता एनके शर्मा और जैक प्रेसिडेंट सुखदेव चौधरी से जोड़कर देखा जा रहा है। हलका डेराबस्सी में  विकास और विनाश को लेकर जैक प्रेसिडेंट सुखदेव चौधरी अपनी आवाज उठा रहे हैं और हलका डेराबस्सी के तीनों नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार को जिस तरह जैक प्रेसिडेंट उजागर कर रहे हैं और शहर में नाजायज इमारतों और जनता के टैक्स के पैसों का नाजायज गबन को जिस तरह से जैक प्रेसिडेंट लोगों के सामने ला रहे हैं, इन सबके चलते कांग्रेस द्वारा इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि जैक प्रेसिडेंट सुखदेव चौधरी एनके शर्मा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाएं थे कि सुखदेव चौधरी एन के शर्मा के लिए पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं और सुखदेव चौधरी की आवाज के पीछे एन के शर्मा के अल्फाज छुपे हैं। कांग्रेस का कहना है कि एनके शर्मा जैक प्रेसिडेंट सुखदेव चौधरी के साथ मिलकर जनता को धोखे में रख रहे हैं। इन सभी आरोपों का जवाब देते हुए जैक प्रेसिडेंट सुखदेव चौधरी ने कहा कि *हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या* सुखदेव चौधरी ने कहा कि अगर कांग्रेस को यह लग रहा है कि मैं किसी भी व्यक्ति विशेष या विशेष राजनीतिक दल के कहने पर इन पैसों के गबन और नाजायज चीजों को सामने ला रहा हूं, तो यह कांग्रेस की एक छोटी सोच को दर्शाता है। चौधरी ने कहा कि हलका इंचार्ज किसी तरह का कोई सबूत पेश करें, जिससे यह साबित हो कि कि जैक एनके शर्मा के लिए काम कर रहा है । चौधरी ने कहा कि जो शहर का हाकिम होता है, उसी से सवाल किए जाते हैं। अगर शहर में कुछ भी गलत हो रहा है, या शहर में कोई भी नाजायज चीजें जन्म ले रही हैं, तो उसकी जिम्मेदारी शहर के हाकिम पर होती है ।सवाल हाकिम से ही किए जाते हैं। चौधरी ने कहा कि आज तीनों नगर परिषद पर कांग्रेस काबिज है, तो सवाल भी कांग्रेस से ही किए जाएंगे । अगर इसकी जगह अकाली दल या फिर कोई अन्य पार्टी नगर परिषद पर काबिज होगी या होती है तो सवाल उससे किए जाएंगे। चौधरी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या किसी विशेष राजनीतिक दल से नहीं बल्कि सिस्टम से है, क्योंकि खराबी सिस्टम में है। उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दे जैक उठा रहा है, उसके पुख्ता सबूत जैक के पास हैं। चाहे वह राम तलाई में करोड़ों की लागत का मामला हो या फिर नाभा साहिब की लाइटों की पेमेंट का मामला हो। यह सब कार्य कांग्रेस के राज में हुए हैं, तो सवाल भी कांग्रेस से ही पूछे जाएंगे। 
सुखदेव चौधरी ने कहा कि चुनाव आने के टाइम पर जहां सड़कों पर गड्ढे थे, वहां पर मिट्टी से भर दिए गए। जो कि एक दो बार की बारिश में फिर से वैसे के वैसे ही हो जाएंगे, तो अब सवाल किससे होगा। क्या यह सवाल नगर प्रधान से नहीं किया जाना चाहिए। क्या मिट्टी से भरे हुए गड्ढों के लिए जिम्मेदार नगर प्रधान नहीं है । चौधरी ने कहा कि जैक जनता को जागरूक करने में विश्वास रखता है ।अगर काम किया गया है तो जनता वोट डालें वरना *नो वर्क नो वोट* जनता का हथियार है। जैक प्रेसिडेंट ने आगे कहा कि मेरा नाम किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल से जोड़ना सरासर गलत है, क्योंकि जैक किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं खड़ा। जैक हमेशा जनता के साथ खड़ा है और जैक के द्वारा हमेशा जनता से जुड़े मुद्दे को उठाया जाता है। आज नगर परिषदों में जिस तरह का भ्रष्टाचार फैला हुआ है, उस भ्रष्टाचार के खिलाफ जैक खड़ा है ।नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार से लेकर शहर में चल रहे नाजायज कब्जों,नाजायज इमारतों और जनता के पैसों के गबन को लेकर जैक का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। सुखदेव चौधरी ने आगे कहा कि अपनी कमियों को छुपाने के लिए जैक को बदनाम किया जा रहा है और जैक को पर्दे के पीछे छुप कर काम करना नहीं आता। हम पर्दे के सामने आकर काम करते हैं। पर्दे के पीछे की बातें वही करते हैं, जो जनता के सामने एक मोटा पर्दा रखते हैं ताकि उनकी शख्सियत और असलियत छुपी रहे। जैक अपने आप में संपूर्ण है, क्योंकि जैक के साथ जनता खड़ी है और जनता के साथ जैक खड़ा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*