बड़ी गिनती में अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अकाली कार्यकर्ता
सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत
शनाया चौहान: जीरकपुर
जीरकपुर। विस चुनावों से पहले राजनीतिक दलों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता अकाली दल में शामिल होते नजर आ रहे हैं, वही लगातार अकाली दल के कार्यकर्ता भी कांग्रेस का दामन थामते दिख रहे हैं। आज नगर परिषद जीरकपुर के गांव लोहगढ़ में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की अगुवाई में बड़ी गिनती में अकाली परिवार शिरोमणि अकाली दल छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने सभी का स्वागत किया और कहा कि सभी के सहयोग से हलका डेराबस्सी से लेकर पूरे पंजाब तक कांग्रेस की सरकार का परचम लहराएगा। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि लगातार कांग्रेस परिवार में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कांग्रेस के हौसले और बुलंद हो रहे हैं ।अकाली छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पिछले 8 महीनों में तेजी से विकास कार्यों को अंजाम देता देख और कांग्रेस की मुद्दे की राजनीति से प्रभावित होकर आज वह अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और वह तथा उनका पूरा परिवार कांग्रेस इंचार्ज सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों के लिए प्रचार प्रसार में जुटेगा और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को भारी मतों से जीत हासिल होगी ।शामिल हुए व्यक्तियों में संतोख सिंह नंबरदार, मनदीप सिंह, रविंदर सिंह, जगदीप सिंह, अमर वीर सिंह, जतिंदर सिंह, हरनेक सिंह, राजू, गोपी, करण शर्मा के नाम हैं।
इस मौके पर गुरचरण सिंह चन्नी वार्ड इंचार्ज, दलीप सिंह, सुरिंदर सिंह, अवतार सिंह मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें