चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा राहुल गांधी ने किया ऐलान
शनाया चौहान : जीरकपुर।
जीरकपुर पंजाब विधानसभा चुनाव में आज कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान कर दिया है आज लुधियाना में पहुंचे राहुल गांधी ने ऐलान किया कि चरणजीत सिंह चन्नी ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को यह बड़ा झटका दिया है क्योंकि कहीं ना कहीं सिद्धू मुख्यमंत्री का चेहरा बनना चाहते थे।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दौरे पर ऐलान किया था कि जल्दी ही मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया जाएगा, जिसके चलते आज राहुल गांधी द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी के सी एम चेहरे पर मुहर लगा दी गई है।
राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला करना पंजाब के लोगों का फैसला है ।मैंने पंजाब के लोगों, उम्मीदवारों, वर्करों, वर्किंग कमेटी और नौजवानों से पूछा है। पंजाब के लोगों के फैसले को मद्देनजर रखते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किया गया है। राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि एक नेता बहुत संघर्ष करके नेता बनता है ।चरणजीत सिंह चन्नी पर उम्मीद जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी ।लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किए जाने के बाद कहीं ना कहीं नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू अपने प्रयत्नों और प्रयासों से पंजाब का सीएम चेहरा बनना चाहते थे। चरणजीत सिंह चन्नी सीएम चेहरा घोषित होने के बाद कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद अदा करते नजर आए और उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब में पूरे प्रयासों द्वारा कांग्रेस की सरकार को फिर से लाया जाएगा ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें